फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration will give compensation to the families of those who died of Corona

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा एलान: कोरोना से 820 लोगों ने गंवाई थी जान, अब परिजनों को मिलेगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

Sat, 27 Nov 2021 02:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Nov 2021 02:20 PM IST
सार

चंडीगढ़ प्रशासन ने शनिवार को बड़ा एलान किया है। प्रशासन कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 50 हजार रुपये मुआवजा देगा। 

विज्ञापन
Chandigarh Administration will give compensation to the families of those who died of Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की मदद देने का एलान किया है। चंडीगढ़ में 820 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। इन सभी को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। प्रशासन ने एक कमेटी भी बना दी है, जो आवेदकों को फॉर्म को देखेगी और मुआवजा देने पर फैसला लेगी। 

विज्ञापन


प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से आवेदन भी मांग लिए हैं। प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सेक्टर-17 स्थित डीसी दफ्तर में जाकर डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के पास आवेदन करना होगा। आवेदन फार्म के साथ मृतक व्यक्ति के पहचान कार्ड की कॉपी, दावाकर्ता के पहचान कार्ड की कॉपी, दावाकर्ता और मृतक व्यक्ति के संबंध के पहचान कार्ड की कॉपी, कोविड-19 टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट की कॉपी, अगर अस्पताल में मौत हुई हो तो मौत के कारणों का संक्षिप्त सार, मौत होने के कारण का मेडिकल सर्टिफिकेट, मृतक सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेजों को लगाना होगा। 
विज्ञापन


मृतकों के वारिसों को सहायता देने के लिए शिकायत निवारण कमेटी भी बनाई गई है, जिसका चेयरमैन नगर निगम के संयुक्त सचिव को बनाया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की निदेशक, जीएमसीएच-32 के मेडिसिन विभाग के प्रमुख और पल्मनरी विभाग के प्रमुख को सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा प्राप्ति संबंधी कोई भी शिकायत होने पर इस कमेटी में अपील दायर की जा सकती है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से मरने वाले लोगों के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था। प्रशासन ने कोर्ट के इसी आदेश के मद्देनजर यह फैसला लिया है। दूसरे कुछ राज्यों में भी इसी तर्ज पर मुआवजा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed