{"_id":"61a1fa7721dea25d5006b0bf","slug":"resident-doctors-strike-against-delay-in-neet-counseling-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट काउंसलिंग में देरी का विरोध: रेजीडेंट डॉक्टरों ने किया हड़ताल, जीएमसीएच- 32 में दिखा असर, इमरजेंसी सेवा रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट काउंसलिंग में देरी का विरोध: रेजीडेंट डॉक्टरों ने किया हड़ताल, जीएमसीएच- 32 में दिखा असर, इमरजेंसी सेवा रही जारी
Sat, 27 Nov 2021 03:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 27 Nov 2021 03:07 PM IST
सार
चंडीगढ़ में नीट काउंसलिंग में देरी का विरोध रेजीडेंट डॉक्टरों ने किया। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवा जारी रही। डॉक्टरों ने दो घंटे तक हड़ताल की।
विज्ञापन
रेजीडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग 2021 में बार-बार हो रही देरी के कारण फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जीएमसीएच-32 के रेजीडेंट डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे। हालांकि इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने ओपीडी से लेकर वार्ड तक में मोर्चा संभाला, जिससे मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विभिन्न यूनिट में तैनात रेजीडेंट डॉक्टर इमरजेंसी प्रभावित किए बिना सुबह दो घंटे हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल से सेक्टर-32 की चौक तक रोष मार्च भी निकाला। रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि कोविड के कारण उन पर काम का दबाव पहले से ही ज्यादा है।
विज्ञापन
ऐसे में काउंसलिंग में देरी के कारण उन्हें प्रथम वर्ष का भी काम करना पड़ रहा है। क्योंकि प्रवेश की प्रक्रिया ही बाधित है। डॉक्टरों ने हड़ताल के माध्यम से अपनी पीड़ा बयां करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि इसमें विलंब कर द्वितीय और तृतीय वर्ष पूरा कर चुके रेजीडेंट डॉक्टरों का तनाव बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। इसलिए यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन