{"_id":"61a1bd6e5fef4c3b0a1c8980","slug":"pakistani-national-arrested-from-international-border-in-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते पाकिस्तानी नागरिक काबू, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते पाकिस्तानी नागरिक काबू, पूछताछ जारी
Sat, 27 Nov 2021 10:42 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:42 AM IST
सार
पंजाब में सीमा सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते एक पाकिस्तानी नागरिक को जवानों ने पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की 73 बटालियन ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सरहद पार करते पकड़ा गया है। इसकी पुष्टि बीएसएफ के अधिकारी निर्माण सिंह औजला ने की है। हालांकि उनका सिर्फ इतना कहना है कि अभी उक्त से पूछताछ जारी है और इस संबंध में वह जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों के अनुसार बीओपी शाहपुर पर शाम करीब पांच बजे 73 बटालियन को एक संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से आता दिखाई दिया। बीएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उक्त नागरिक की पहचान इमरान अहमद पुत्र सुलतान अहमद निवासी गांव कामोकी जिला नारोवाल के रूप में हुई है। युवक ने काले रंग की फुल स्लीव, नीला स्वेटर, काला पाजामा और प्लास्टिक की चप्पल पहनी है।
विज्ञापन