{"_id":"60d86a6f8ebc3e798015c18d","slug":"punjab-top-five-news-27-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: जम्मू हमले के बाद पठानकोट में हाई अलर्ट, रोपड़ में नहर में तीन बच्चे बहे, तलाश जारी, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: जम्मू हमले के बाद पठानकोट में हाई अलर्ट, रोपड़ में नहर में तीन बच्चे बहे, तलाश जारी, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
Sun, 27 Jun 2021 06:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:18 PM IST
सार
जम्मू वायुसेना स्टेशन पर आंतकी हमले के बाद पंजाब के पठानकोट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं। बता दें कि पठानकोट देश के बेहद संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है। पूरे जिले में पुलिस ने 30 से ज्यादा स्थानों पर नाके लगाए हैं। हर एक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। वाहनों को गहन तलाशी के बाद गुजरने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब की पांच बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय ड्रग नीति बनाने की मांग की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा अमृतसर में जब्त किए नशे/नशीली दवाओं को लाइव नष्ट करने की डिजिटल तौर पर शुरुआत की।
विज्ञापन
जम्मू वायुसेना स्टेशन पर हमले के बाद पंजाब के पठानकोट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, गढ़शंकर में डूबने से दो लोगों की जान चली गई। रोपड़ में तीन बच्चे नहर में बह गए हैं। तीनों की तलाश जारी है। बठिंडा में अकाली दल के पूर्व विधायक ने अपने ऊपर जेसीबी से हमला करने का आरोप लगाया। एक नजर डालते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरों पर...
विज्ञापन
कैप्टन ने की राष्ट्रीय ड्रग नीति बनाने की मांग
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशे से निपटने के लिए राष्ट्रीय ड्रग नीति बनाने की अपनी मांग दोहराते हुए एसटीएफ, पुलिस और खुफिया विंग के बीच और अधिक तालमेल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली जैसे पड़ोसी राज्य नशे की तस्करी से निपटने के लिए कारगर विधि लागू करने पर रजामंद हुए थे, लेकिन इस ओर महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार नशे के प्रति किसी किस्म की कोताही नहीं बरतेगी। पढ़ें- विस्तृत खबर
विज्ञापन
रोपड़ में तीन बच्चे बहे
रोपड़ में नहर में नहाने गए गांव खैराबाद के तीन बच्चे बह गए। जिनकी तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर खैराबाद निवासी मोहम्मद फार्म (12) पुत्र कासीम, अविनाश (12) पुत्र संतराम और समीर (10) पुत्र भोरा खान शाम चार बजे घर से गए थे और देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे। पढ़ें- विस्तृत खबर
पठानकोट में अलर्ट
जम्मू एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद पठानकोट में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सिटी के अलावा, अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। इसकी पुष्टि पठानकोट एसएसपी सुरिंदर लांबा ने की है। पढ़ें- विस्तृत खबर
पूर्व विधायक का आरोप- जेसीबी मशीन से किया गया जानलेवा हमला
बठिंडा के गोनियाना रोड पर बंद पड़े थर्मल में रेता निकाल रहे लोगों का खुलासा करने रविवार को थर्मल पहुंचे अकाली दल के पूर्व विधायक सरुप सिंगला पर जेसीबी मशीन से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के दौरान पूर्व विधायक ने भागकर अपनी जान बचाई। पढ़ें- विस्तृत खबर
लुधियाना: तीन जेल अधिकारी निलंबित
लुधियाना की केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर की तरफ से की गई हुक्का पार्टी के मामले में तीन जेल अधिकारियों पर गाज गिरी है। जेल में तैनात रहे तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले की जांच जेल मंत्री ने एडीजीपी जेल को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है। पढ़ें- विस्तृत खबर