फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert in Pathankot of Punjab after Jammu Air Force station explosion

जम्मू वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमला: पंजाब के पठानकोट में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

Sun, 27 Jun 2021 05:30 PM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Jun 2021 05:30 PM IST
सार

पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से सटे होने के कारण पठानकोट अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। यहां सुरक्षा एजेंसियां हर वक्त अलर्ट पर रहती हैं। फिलहाल, पुलिस और सेना की सभी खुफिया एजेंसियां अपने-अपने काम में जुटी हैं। 

विज्ञापन
Alert in Pathankot of Punjab after Jammu Air Force station explosion
वाहनों की चेकिंग करते पुलिस जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद पठानकोट में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सिटी के अलावा, अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। इसकी पुष्टि पठानकोट एसएसपी सुरिंदर लांबा ने की है। बता दें कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार रात को दो ब्लास्ट हुए। अब पठानकोट में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की सीमाओं के साथ लगती पठानकोट की सीमाओं पर स्पेशल नाके लगाए हैं और हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। एसएचओ, डीएसपी, एसपी समेत सभी रैंक के अधिकारियों को नाके पर मौजूद रहने के आदेश कर दिया गया है। इसके अलावा पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के आसपास भी सुरक्षा कड़ी की गई है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान से सटे कस्बा नरोट जैमल सिंह, बमियाल में भी पुलिस ने गश्त बढ़ाई है और स्पेशल नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सेना और एयरफोर्स की काउंटर टीमों के साथ बैठक भी की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पठानकोट में रेड अलर्ट घोषित होने के बाद 30 से अधिक स्थानों पर नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा धारकलां, बमियाल, काठवाला पुल, मामून चौक और कथलौर में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। केवल सिटी एरिया में ही 10 के करीब नाके लगाए गए हैं। सिटी डीएसपी राजिंदर मन्हास ने बताया कि सभी नाकों पर चौकसी बरती जा रही है। एसीपी आदित्य ने कहा कि जिले भर में पुलिस टीमें सतर्क हैं। कैंट एरिया की सुरक्षा बढ़ाई गई है और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

 

जम्मू-कश्मीर से सटा होने के कारण पठानकोट पहले से अलर्ट पर है। अब रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सभी एजेंसियों के तालमेल से काम किया जा रहा है। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर लगाए नाकों पर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। पठानकोट पुलिस हर नाके पर पूरी मुस्तैद से तैनात है। - सुरिंदर लांबा, एसएसपी, पठानकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed