फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three officers of Ludhiana Central Jail suspended

गिरी गाज: लुधियाना केंद्रीय जेल में गैंगस्टर ने की थी हुक्का पार्टी, अब सहायक जेल अधीक्षक समेत तीन निलंबित

Sun, 27 Jun 2021 06:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Jun 2021 06:10 PM IST
सार

16 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक गैंगस्टर अपने साथियों संग जेल के अंदर हुक्का पार्टी करते दिखा। जांच में यह वीडियो लुधियाना केंद्रीय जेल का मिला। इसके बाद पंजाब के जेल मंत्री ने तत्काल मामले की जांच का आदेश दिया। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक जेल अधीक्षक, हेड वार्डन और एक वार्डन को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Three officers of Ludhiana Central Jail suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना की केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर की तरफ से की गई हुक्का पार्टी के मामले में तीन जेल अधिकारियों पर गाज गिरी है। जेल में तैनात रहे तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले की जांच जेल मंत्री ने एडीजीपी जेल को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है। 

विज्ञापन


इस मामले में निलंबित अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखी। आखिरकार जेल में बंद गैंगस्टर के पास हुक्का समेत पार्टी का अन्य सामान कैसे पहुंचा। गौरतलब है कि 16 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें एक गैंगस्टर अपने कुछ साथियों के साथ जेल की बैरक के अंदर हुक्का पार्टी कर रहा था। यही नहीं बैरक के अंदर टीवी भी चल रहा था, जिस पर पंजाबी गाने चल रहे थे। 
विज्ञापन


मामले की जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो लुधियाना की केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर निक्का जटाणा और उसके साथियों का है। पंजाब जेल मंत्री ने तुरंत इस मामले की जांच का आदेश एडीजीपी जेल प्रवीण कुमार सिन्हा को दिया। इस मामले की जांच करने के लिए डीआईजी जेल सुरिंदर सिंह लुधियाना पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट एडीजीपी जेल को सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सहायक जेल अधीक्षक अब्दुल हमीद, वार्डन रुपिदंर सिंह, हेड वार्डन हरपाल सिंह को निलंबित किया गया है, जबकि सहायक सुपरिंटेंडेंट तरसेम पाल को ट्रांसफर किया गया है। जेल सुपरिंटेंडेंट बलकार सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले में इन अधिकारियों की लापरवाही साफ मिली थी। आला अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर इन्हें निलंबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed