फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 22 November 2021

पांच बड़ी खबरें: केजरीवाल ने महिलाओं को 1000 रुपये महीने देने का किया वादा, लुधियाना में सीएम चन्नी ने किया बड़ा एलान

Mon, 22 Nov 2021 04:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Nov 2021 04:56 PM IST
सार

पंजाब में चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोगा का दौरा किया। मोगा के बाद वह लुधियाना जाएंगे। यहां ऑटो चालकों से मुलाकात प्रस्तावित है। सोमवार को ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना पहुंचे। केजरीवाल से पहले चन्नी ने यहां ऑटो चालकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना।   

विज्ञापन
Punjab top five news 22 November 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक महिला को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर महीने 1000 रुपये देगे का वादा किया। उधर, लुधियाना से पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनावी रैली का आगाज किया। सीएम चन्नी ने लुधियाना में ऑटो चालकों से मुलाकात भी की। सीएम चन्नी ने बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। आइए पढ़ते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरें... 

विज्ञापन


सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरी गारंटी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देने का एलान केजरीवाल ने किया। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


सीएम चन्नी ने लुधियाना में की बड़ी घोषणा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एलान किया कि 100 रुपये माह से ज्यादा अब लोगों को केबल वालों को नहीं देने होंगे। केबल नेटवर्क पंजाब के युवाओं को देना है। अभी बादल परिवार का सबकुछ चल रहा है। बादलों की वातानुकूलित बसें अब थानों में दिख रही हैं लेकिन साढ़े चार साल पहले नहीं दिखीं, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह इनसे मिले थे।  पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालकों को पंजाब सरकार ने दी राहत

सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना पहुंचे। यहां गिल रोड स्थित ऑटो एसोसिएशन के दफ्तर भी पहुंचे और ऑटो चालकों के साथ चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक समय मैंने खुद ऑटो चलाया है, यही वजह है कि इन लोगों की मुश्किलों को बारीकी से जानता हूं।  पढ़ें विस्तृत खबर

रेत के दाम 1000 रुपये ट्रॉली करके मनूंगा: सिद्धू
अपनी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा करने वाले नवजोत सिद्धू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को लुधियाना में सीएम चन्नी की चुनावी रैली में एक बार फिर सिद्धू ने रेत माफिया को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया। मंच पर बैठे सीएम चन्नी के सामने सिद्धू ने अपने संबोधन में कहा कि हम रेत मुफ्त में देने की बात कर रहे है लेकिन अभी तक कांग्रेस सरकार में रेत की एक ट्राली 3500 रुपये में बिक रही है। पढ़ें विस्तृत खबर

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की घोषणा: 27 नवंबर से नामांकन, 24 दिसंबर को मतदान
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। शहर में आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। 27 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चार दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नामाकंन कर सकते हैं। वहीं नौ दिसंबर तक अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed