{"_id":"619b65bc44336c57c1030bb8","slug":"many-big-announcements-by-punjab-chief-minister-charanjit-singh-channi-at-ludhiana-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में सीएम चन्नी की रैली: कहा- केबल ऑपरेटरों को सिर्फ 100 रुपये महीने देना, 10 दिन में कर्मचारी होंगे नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में सीएम चन्नी की रैली: कहा- केबल ऑपरेटरों को सिर्फ 100 रुपये महीने देना, 10 दिन में कर्मचारी होंगे नियमित
Mon, 22 Nov 2021 03:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Nov 2021 03:19 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को लुधियाना में पहली चुनावी रैली का आगाज किया। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल मौजूद रहे। सीएम चन्नी ने इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं कीं। वहीं बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
लुधियाना में सीएम चन्नी की रैली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के औद्योगिक महानगर लुधियाना से सोमवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। सोमवार को विधासभा हलका आत्मनगर स्थित अनाज मंडी में चुनावी रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में कांग्रेस की तरफ से कंवलजीत सिंह कड़वल को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी गई है। वैसे, यह हलका लोक इंसाफ पार्टी से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का है।
विज्ञापन
सीएम चन्नी ने चुनाव रैली में पंजाब के कच्चे सफाई सेवकों और दर्जा चार मुलाजिमों को अगले 10 दिन के अंदर पक्का करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने साफ कर दिया कि इन पर 10 साल काम करने की कोई शर्त लागू नहीं होगी। कुछ दिन बाद इनको नगर निगम और परिषद में पक्का करने के संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने रेत माफिया के बाद पंजाब में चल रहे केबल माफिया पर लगाम कसने की घोषणा कर दी है। चन्नी ने साफ कहा कि वह बिजली और पानी बिलों को माफ कर लोगों को राहत देना चाह रहे है लेकिन उन्हें पता चला है कि सबसे ज्यादा लूट केबल माफिया कर रहे हैं। एक माह का चार सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये किराया वसूल रहे है। अब वह केबल काटनी शुरू करेंगे। उन्होंने लुधियाना वासियों से कहा कि वह केबल ऑपरेटर को 100 रुपये माह से ज्यादा पैसा नहीं देंगे। इस नेटवर्क को खत्म कर वह पंजाब के युवाओं को देंगे।
विज्ञापन
पंजाब में सबसे बड़ा केबल नेटवर्क लुधियाना से संचालित है जो बादल परिवार के सबसे नजदीकी माने जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला करते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि उनके साढ़े चार के शासन काल में बादल परिवार की बसों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है लेकिन पहले यह खेल चल रहा था कि पांच साल खुद राज करेंगे और पांच साल सामने वाले को राज करने देंगे। उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद बादल परिवार की बसें थानों में खड़ी हैं।
अभी उनकी सरकार आने वाले दिनों में इनके सभी परमिट भी रद्द करेगी। इन परमिट को पंजाब के युवाओं को दिया जाएगा ताकि वह अपना रोजगार चला सकें। सीएम चन्नी ने बीते समय के दौरान पंजाब बिजली बकाया और बिजली रेट कम करने जैसे फैसले को आम लोगों के सामने रखा।
उन्होंने सुखबीर बादल पर तंज कसते कहा कि वह पंजाब को सिंगापुर से लेकर न जाने क्या-क्या बनाने का दावा करते थे। सीएम ने कहा कि वह पंजाब को आम लोगों का राज बना कर देंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, वित्तमंत्री मनप्रीत बादल, मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत बिट्टू, अमर सिंह सहित कई विधायक और नेता मौजूद रहे।
- CMO Punjab (@CMOPb) 22 Nov 2021