{"_id":"6b089c59a22290f50b070935","slug":"btech-student-at-pu-dies-by-hanging-had-moved-into-the-hostel-just-six-days-earlier-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1183756-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में बीटेक के छात्र ने फंदा लगा दी जान, छह दिन पहले ही हॉस्टल में हुआ था शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में बीटेक के छात्र ने फंदा लगा दी जान, छह दिन पहले ही हॉस्टल में हुआ था शिफ्ट
विज्ञापन
-जम्मू का रहने वाला था यूआईईटी का बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र, दोपहर 2 बजे रूममेट कमरे में पहुंचा तो सामने आया मामला
दिव्यांग कोटे से लिया था दाखिला, सुनने में था असमर्थ
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के हॉस्टल नंबर-5 में बीटेक के छात्र आर्यन ने वीरवार को फंदा लगाकर जान दे दी। वह छह दिन पहले ही हॉस्टल में शिफ्ट हुआ था। जम्मू का रहने वाला आर्यन यूआईईटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।
दोपहर करीब 2 बजे उसके रूममेट अंशुल ने आर्यन को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। आर्यन का दाखिला दिव्यांग कोटे के तहत हुआ था और वह सुनने में असमर्थ था। वह हॉस्टल नंबर-5 की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर-258 में रहता था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में आर्यन के मानसिक तनाव से गुजरने की बात सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
रूममेट ने देखा फंदे पर लटका
आर्यन बुधवार देर रात हॉस्टल लौटा था। सुबह करीब 10:10 बजे उसने रूममेट अंशुल को फोन किया था। अंशुल ने बताया कि वह फाइल जमा करवाकर कमरे में लौट आएगा। दोपहर करीब 1:45 बजे अंशुल कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई जवाब न मिलने पर उसने गार्ड को बुलाया और दरवाजा खोला। अंदर आर्यन फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
भाई ने रूममेट से की बात
घटना की सूचना पर आर्यन का भाई हितेश शाम करीब चार बजे हॉस्टल नंबर-5 पहुंचा। उसने पुलिस से आर्यन के शव के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि शव सेक्टर-16 अस्पताल की मॉर्चरी में है। हितेश ने रूममेट अंशुल से मुलाकात की और भाई से हुई आखिरी बातचीत के बारे में पूछा। अंशुल ने सुबह फोन पर हुई बातचीत का विवरण दिया। अंशुल के अनुसार, आर्यन हमेशा हंसकर बात करता था और उसे देखकर कभी परेशानी में नहीं लगा। उसे अपनी काली बुलेट मोटरसाइकिल से काफी लगाव था।