फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 15 August 2021

स्वतंत्रता दिवस: रोपड़ में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे, अमरिंदर सिंह ने पाक को दिया सख्त संदेश, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें

Sun, 15 Aug 2021 07:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Aug 2021 07:13 PM IST
सार

आज पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। सीमा पर भी जवान स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहे हैं। रविवार को भारत और पाकिस्तान के जवानों ने अटारी-वाघा सीमा पर मिठाई का आदान-प्रदान किया। 

विज्ञापन
Punjab top five news 15 August 2021
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कैप्टन ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक घोषणाएं कीं। वहीं सख्त लहजे में पाकिस्तान को संदेश दिया। कैप्टन ने कहा कि अगर हमारे क्षेत्र में कोई हमला होता है तो पाकिस्तान को हम जीवनभर का सबक सिखाएंगे। उधर, अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक-दूसरे को मिठाई भेंट की। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें-

विज्ञापन


पाकिस्तान को अमरिंदर सिंह की दो टूक

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की आक्रामकता या हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे साहसी बनने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें (पाकिस्तान को) उनके जीवनभर का सबक सिखाएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों से सीमावर्ती राज्य पंजाब की रक्षा की कसम खाई। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू ने फिर दिया बड़ा बयान

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से सेक्टर-25 रैली ग्राउंड तक पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक विशाल तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया। पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन ने खोला सौगातों का पिटारा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृतसर में ध्वजारोहण किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस दौरान घोषणा की है कि पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण पर खर्च उनकी आबादी के अनुपात के आधार पर होगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही एक कानून बनाया जाएगा।  पढ़ें विस्तृत खबर

रोपड़ में पाकिस्तानी गुब्बारे मिले

स्वतंत्रता दिवस के दिन पंजाब के रूपनगर (रोपड़) के संदोया गांव के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा है। रूपनगर के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि गुब्बारे पास की जगह से आए हैं लेकिन हम दूसरे एंगल से इंकार नहीं कर सकते। जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें विस्तृत खबर

अटारी-वाघा पर कैसा रहा माहौल

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई भेंट की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह करीब 10:55 बजे भारत-पाक सीमा स्थित ज्वाइंट पोस्ट अटारी जीरो लाइन पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के अधिकारियों के बीच करीब 25 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed