फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   We will not tolerate any aggression or attack on our territory says Punjab CM Amarinder Singh on Independence Day

अमरिंदर सिंह की पाकिस्तान को दो टूक: पंजाब में हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जीवनभर का सबक सिखाएंगे

Mon, 16 Aug 2021 01:26 AM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Aug 2021 01:26 AM IST
सार

75वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कैप्टन ने कई घोषणाएं  की तो वहीं पाकिस्तान को सख्त संदेश दे डाला। बता दें कि हाल ही में अमृतसर के एक गांव में पाकिस्तान ने नापाक साजिश रचते हुए ड्रोन से हथियारों की खेप गिराई थी। वह लगातार पंजाब में माहौल खराब करने की फिराक में रहता है। 

विज्ञापन
We will not tolerate any aggression or attack on our territory says Punjab CM Amarinder Singh on Independence Day
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @CMOPb

विस्तार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की आक्रामकता या हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे साहसी बनने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें (पाकिस्तान को) उनके जीवनभर का सबक सिखाएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों से सीमावर्ती राज्य पंजाब की रक्षा की कसम खाई। यहां तक कि उन्होंने केंद्र के 'काले कृषि कानूनों' को निरस्त करने के लिए किसानों के साथ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


45 व्यक्तियों को किया सम्मानित
इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 45 व्यक्तियों को समाज में उनके बहुमूल्य योगदान और सेवाओं के लिए एक प्रमाण पत्र, शॉल और एक पदक के साथ राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम ने सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को मुख्यमंत्री रक्षक पदक भी प्रदान किया।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकों का मानदेय बढ़ाया
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मासिक मानदेय को 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने लिंक सड़कों के निर्माण और नई परियोजनाओं पर 1,200 करोड़ रुपये खर्च करने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार जल्द ही एक सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा शुरू करेगी। इसके अलावा डायलिसिस और एक्स-रे की सुविधा सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध होगी। पंजाब निर्माण कार्यक्रम के तहत 11,70 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश में बुनियादी ढांचों का विकास किया जाएगा। 
 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed