पंजाब: पठानकोट के बाद अब रोपड़ में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे, लिखा- 'आई लव पाकिस्तान', पुलिस की जांच शुरू
पठानकोट के दुरंगखड्ड में शनिवार को पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने के बाद अब रोपड़ जिले में भी खेत में गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा है और पाकिस्तान का झंडा भी बना है। रोपड़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के दिन पंजाब के रूपनगर (रोपड़) के संदोया गांव के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा है। रूपनगर के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि गुब्बारे पास की जगह से आए हैं लेकिन हम दूसरे एंगल से इंकार नहीं कर सकते। जांच शुरू कर दी गई है।
पठानकोट में भी मिला गुब्बारा
पठानकोट के दुरंगखड्ड में भी पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है जिस पर ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा है। गुब्बारा दुरंगखड्ड के 2 किमी. दूर पहाड़ी पर मिला। इसे वन विभाग के मजदूरों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। थाना शाहपुरकंडी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। थाना शाहपुरकंडी प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें वन विभाग के मजदूरों ने सूचना दी थी कि दुरंगखड्ड के पास पहाड़ी पर एक गुब्बारा मिला है। जिस पर पाकिस्तान लिखा है। वहां पहुंच कर देखा तो वह आम हीलियम गैस वाला गुब्बारा निकला।
उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को इस बाबत सूचित कर दिया गया है। फिलहाल कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आ रही। उन्होंने बताया कि उक्त पहाड़ी जम्मू-कश्मीर की सीमा के पास है। संभावना है कि पाकिस्तान में कहीं मनाए गए जश्न से यह गुब्बारा उड़कर सीमा के रास्ते जम्मू-कश्मीर और फिर पठानकोट आ पहुंचा।
Punjab: Balloons with Pakistani flag & 'I love Pakistan' imprinted on it found from agricultural field of Sandoya village in Rupnagar
It looks like balloons came from the nearby place but we can't rule out other angles. A probe has been initiated: SSP Rupnagar, Akhil Choudhary pic.twitter.com/UQYDXnsmx4 — ANI (@ANI) August 15, 2021