पंजाब: इधर कैप्टन दिल्ली के दौरे पर, उधर पंजाब पहुंचे हॉकी टीम के खिलाड़ी, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद बुधवार की सुबह अमृतसर जिले के पांच खिलाड़ी लौट आए हैं। इनमें कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के चार खिलाड़ियों के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर भी दिल्ली से विमान के जरिए अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल पंजाब के खिलाड़ी बुधवार को अमृतसर और जालंधर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बुधवार को कैप्टन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मिले। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें...
दिल्ली के दौरे पर अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में डीएपी और वैक्सीन की कमी और बठिंडा में ड्रग पार्क का मुद्दा उठाया। ये तीनों अभी लंबित हैं। पढ़ें विस्तृत खबर
खरड़ में हत्यारोपियों ने किया आत्मसमर्पण
पांच अगस्त को खरड़ में शिवलिंग पर कावड़ चढ़ाने को लेकर हुए विवाद मे राकेश कुमार नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इनमें से पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। वही बुधवार को तीन और लोगों ने खरड़ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पढ़ें विस्तृत खबर
जालंधर में हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत
टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत 41 साल बाद इतिहास रचने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार और हार्दिक सिंह बुधवार दोपहर को जालंधर पहुंचे तो शहरवासियों ने उनके लिए फूल बिछा दिये। मां के हाथ के पराठे और भिंडी की सब्जी की तलब मनप्रीत सिंह को पूरी तरह थी। पढ़ें विस्तृत खबर
हॉकी टीम को एसजीपीसी ने किया सम्मानित
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद बुधवार की सुबह अमृतसर जिले के पांच खिलाड़ी लौट आए हैं। इनमें कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के चार खिलाड़ियों के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की गुरजीत कौर भी दिल्ली से विमान के जरिए अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। पढ़ें विस्तृत खबर
अगर स्वर्ण पदक जीतना है तो मजबूत टीमों ने भिड़ना होगा
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के ओलंपिक खेलों में प्रदर्शन संतुष्टिजनक है लेकिन अगर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ टीमों में बेहतरीन फारवर्ड होते तो स्वर्ण पदक मुट्ठी में होता। हालांकि पुराने खिलाड़ियों का कहना है कि दोनों टीमों में वर्तमान खिलाड़ियों का तालमेल बेहतरीन है, इसलिए इनके विश्व की छह शक्तिशाली टीमों के साथ निरंतर मैच करवाने चाहिए ताकि अगले ओलंपिक तक दोनों टीम सोने का तगमा भारत के लिए लेकर आएं। पढ़ें विस्तृत खबर