{"_id":"611393438ebc3e7af241d06e","slug":"indian-hockey-team-captain-manpreet-singh-and-others-players-reached-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: जालंधर पहुंचे हॉकी खिलाड़ी, कप्तान मनप्रीत सिंह को मां के हाथ के पराठे व भिंडी की सब्जी खाने की तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: जालंधर पहुंचे हॉकी खिलाड़ी, कप्तान मनप्रीत सिंह को मां के हाथ के पराठे व भिंडी की सब्जी खाने की तलब
Wed, 11 Aug 2021 02:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:40 PM IST
सार
विधायक परगट सिंह की अगुवाई में लोगों ने इन खिलाड़ियों का स्वागत किया। परगट सिंह भी गांव मिट्ठापुर के हैं।
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत 41 साल बाद इतिहास रचने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार और हार्दिक सिंह बुधवार दोपहर को जालंधर पहुंचे तो शहरवासियों ने उनके लिए फूल बिछा दिये। मां के हाथ के पराठे और भिंडी की सब्जी की तलब मनप्रीत सिंह को पूरी तरह थी।
विज्ञापन
मनप्रीत ने कहा कि मां के हाथ के खाने का दिल कर रहा है, उसके लिए मां ने स्पेशल सब्जी बनाकर रखी है। जालंधर पहुंचने पर फूलों की बारिश के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। गांव मिट्ठापुर से तीन खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत सिंह, मंदीप सिंह और वरूण जब अपने गांव पहुंचे तो गांव में ढोल की थाप पर गांववासी नाचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मां को पदक दिखाते हॉकी खिलाड़ी हार्दिक।
तीनों ने अपने पैतृक गांव मिट्ठापुर के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इसके बाद गांव के हॉकी ग्राउंड में पहुंचकर वहां पर नतमस्कर हुए। विधायक परगट सिंह की अगुवाई में लोगों ने इन खिलाड़ियों का स्वागत किया। परगट सिंह भी गांव मिट्ठापुर के हैं।
देर शाम उनके लिए पार्टी की तैयारी भी की जा रही है। जिसमें शहर की दिग्गज हस्तियों व खिलाड़ियों के साथ पूर्व ओलंपियन भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि कप्तान मनप्रीत सिंह मिट्ठापुर गांव से हैं और इस गांव को सालों से हॉकी का गढ़ माना जाता है।
फरीदकोट में रुपिंदर सिंह का हुआ भव्य स्वागत।
फरीदकोट में रुपिंदर पाल सिंह का हुआ भव्य स्वागत
उधर, फरीदकोट में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह के घर पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रुपिंदर के माता-पिता, भाई-भाबी समेत परिवारिक सदस्यों और दोस्तों ने ढोल की थाप पर नाचते- गाते उनका स्वागत किया।