फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh met Union Health Minister Mansukh Mandaviya today

कैप्टन का दिल्ली दौरा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात, सोनिया गांधी व अमित शाह से भी मिल चुके

Wed, 11 Aug 2021 04:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Aug 2021 04:06 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वहीं किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh met Union Health Minister Mansukh Mandaviya today
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में डीएपी और वैक्सीन की कमी और बठिंडा में ड्रग पार्क का मुद्दा उठाया। ये तीनों अभी लंबित हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही तीनों मुद्दों का समाधान हो जाएगा। कैप्टन ने यह भी जानकारी दी कि अमृतसर के एक निजी अस्पताल में जब ऑक्सीजन की कमी थी तभी छह लोगों की मौत हो गई थी। उस समय हमने 70 टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया लेकिन 300 टन की आवश्यकता थी। अब हम 400 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। अब कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन

 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed