फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 02 November 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: कैप्टन ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सीएम चन्नी व सिद्धू उत्तराखंड पहुंचे

Tue, 02 Nov 2021 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 06:58 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की राहें जुदा हो गईं हैं। सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कैप्टन ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। पत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा।  

विज्ञापन
Punjab top five news 02 November 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी का एलान भी कर दिया। कैप्टन ने यह एलान तब किया जब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। उधर, हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कैप्टन को पंजाब में सिर्फ निराशा ही मिल रही है। आइए पढ़ते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


कैप्टन ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की घोषणा की। हालांकि अभी चुनाव आयोग से अनुमोदन मिलना बाकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


इस बार 25 फीसदी रकबे में कम जली पराली
पंजाब में पराली जलाने के रकबे में पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत तक की कमी आई है लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस साल मामले ज्यादा बढ़े हैं। विशेषज्ञों ने दीपावली में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोत्तरी की चेतावनी दी है। यही वजह है कि सरकार ने जिलों में गश्त बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। इस साल पंजाब में कुल 30.66 लाख हेक्टेयर में धान की पैदावार हो रही है।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन पर हरीश रावत ने साधा निशाना

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन को निराशा मिल रही है। वह कितना भी प्रयास कर लें, पंजाब में कांग्रेस की जीत निश्चित है। यह बात उन्होंने मंगलवार को केदारनाथ दौरे पर निकले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कही।  पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में जल्द चालू होंगी निजी चीनी मिलें
पंजाब में बढ़े हुए गन्ना मूल्य से नाराज मिल संचालकों और सरकार के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि बढ़े गन्ने मूल्य का 70 प्रतिशत हिस्सा सरकार और 30 प्रतिशत हिस्सा गन्ना मिल संचालक वहन करेंगे। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल मौजूद रहे।  पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड पहुंचे सीएम चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू
अपनी ही सरकार पर निशाना साधने वाले पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उत्तराखंड पहुंचे। यहां वे केदारनाथ मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की। सिद्धू और चन्नी की इस यात्रा को आपसी मतभेदों को खत्म करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सोमवार को ही संयुक्त हिंदू महासभा के मंच से नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार को कई नसीहतें दे डाली थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed