फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nariyal pani shop on raod, place allotment for nariyal pani shop, chandigarh

नारियल पानी बेचने को जगह चाहिए, 10 जून तक अप्लाई करें

Sat, 04 Jun 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
nariyal pani shop on raod, place allotment for nariyal pani shop, chandigarh
चंडीगढ़ में सड़क किनारे नारियल पानी बेचता दुकानदार - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में अब नारियल पानी बेचने के लिए भी जगह अलॉट की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। इससे अब शहर में सड़कों के किनारे नारियल पानी की वैध दुकानें लगेंगी। इसके लिए 37 साइट्स चिन्हित की गई हैं, उसमें सिर्फ वी-4 और वी-5 (अंदरुनी ) रोड शामिल हैं। लेकिन नगर निगम ने किसी भी वी-3 (प्रमुख मार्ग) पर नारियल पानी बेचने की मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन


नारियल पानी बेचने का किराया भी रोजाना के हिसाब से तय किया गया है। वी-4 रोड पर साइट का एक दिन का किराया 150 रुपये, जबकि वी-5 साइट पर नारियल पानी बेचने का किराया 100 रुपये तय किया गया है। लेकिन नारियल पानी किस रेट पर बेचा जाएगा यह तय नहीं किया है। नगर निगम की ओर से जो नोटिस जारी किया गया है उसमें  इन साइट्स पर फल और सब्जी बेचने की मंजूरी नहीं है।
विज्ञापन


10 जून तक मांगे आवेदन, 22 को निकलेगा ड्रा  
नगर निगम ने नारियल पानी बेचने के लिए साइट्स अलाट करने के लिए आवेदन मंगवाए हैं, जिनका ड्रा 22 जून को निकाला जाएगा। एक जुलाई से 30 नवंबर तक नारियल पानी बेचने की मंजूरी दी जाएगी। जबकि 10 जून तक ड्रा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के साथ एक हजार रुपये का शुल्क भी अदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed