फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Photos will reveal the extent of work done in the city; an assessment will be made by comparing 'before' and 'after' images.

Chandigarh News: फोटो बताएगी शहर में कितना हुआ काम, पहले और बाद की तस्वीरों से होगा हिसाब

Wed, 09 Sep 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Photos will reveal the extent of work done in the city; an assessment will be made by comparing 'before' and 'after' images.
चंडीगढ़। शहर की विकास और सफाई व्यवस्था की असली तस्वीर अब फाइलों और बैठकों से नहीं, बल्कि एक ही जगह की पहले और बाद की फोटो से सामने आएगी। नगर निगम ने सड़कों, सीवर, स्टॉर्म वाटर लाइन, वाटर पाइप लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट, पार्कों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों, सेनिटेशन और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं की फोटो सहित पहली रिपोर्ट सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट को भेज दी है। मंगलवार को फाइनल रिपोर्ट भेजी गई। अब 16 सितंबर को इन्हीं स्थानों की दोबारा फोटो भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के एक्सईएन को प्रशासन के एक्सईएन का भी सहयोग मिला, लेकिन रिपोर्ट एमसी के एक्सईएन ने अपने स्तर पर तैयार की। पहली रिपोर्ट में शहर की खस्ताहाल वी-3 सड़कों की फोटो ज्यादा भेजी गई हैं, जबकि निगम के अधीन आने वाली वी-4, वी-5 और वी-6 सड़कों की तस्वीरें कम हैं।
विज्ञापन

वी-3 सड़कों की बदहाली पर ज्यादा फोकस
पहले चरण की फोटो में वी-3 सड़कों की ऊपरी परत उखड़ने और गड्ढों की स्थिति को प्रमुखता से दिखाया गया है। ये वही प्रमुख सड़कें हैं, जिन्हें अगस्त 2025 में प्रशासन को ट्रांसफर किया गया था। बारिश के बाद इनकी हालत और बिगड़ी है। वहीं, कई सेक्टरों की वी-4, वी-5 और वी-6 सड़कें भी खस्ताहाल हैं, लेकिन पहली रिपोर्ट में इनकी तस्वीरें कम हैं। ऐसे में अगले सप्ताह का सर्वे यह भी बताएगा कि निगम के अधीन आने वाली अंदरूनी सड़कों पर कितना काम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो बनेगी काम का सबूत
16 सितंबर को होने वाला दूसरा फोटो सर्वे पहली रिपोर्ट से सीधे मिलान करेगा। इससे पता चलेगा कि सड़क पर पैचवर्क या री-कार्पेटिंग हुई या नहीं, पानी और सीवरेज लीकेज बंद हुआ या नहीं, बंद स्ट्रीट लाइट जली या नहीं और पार्कों व सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधरी या नहीं। सेनिटेशन व्यवस्था और सड़कों के किनारे अतिक्रमण की स्थिति भी साफ होगी।

कोट....
सभी एक्सईएन द्वारा शहर से ली फोटो के साथ सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट को प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी थी। मंगलवार को फाइनल रिपोर्ट भेज दी। उन्हीं पॉइंट की अगले सप्ताह फोटो के साथ रिपोर्ट भेजी जाएगी। - संजय अरोड़ा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed