फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now, the public will monitor the corporation's development works.

Chandigarh News: अब जनता करेगी निगम के विकास कार्यों की निगरानी

Wed, 09 Sep 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Now, the public will monitor the corporation's development works.

विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के विकास कार्यों पर अब सिर्फ अफसरों की नहीं, बल्कि शहरवासियों की भी नजर रहेगी। मेयर सौरभ जोशी ने मंगलवार को एरिया लेवल रेजिडेंट्स मॉनिटरिंग इनिशिएटिव शुरू किया। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में कमेटियां गठित की जाएंगी, जिनमें रिटायर्ड इंजीनियर, प्रोफेसर, डॉक्टर और तकनीकी अनुभव रखने वाले स्थानीय लोग शामिल होंगे। कमेटियां मौके पर जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता, लागत, स्पेसिफिकेशन और काम की गति जांचेंगी। मेयर ने कहा कि विकास कार्य जनता के पैसे से होते हैं। इसलिए लोगों को यह जानने का अधिकार है कि कितना पैसा खर्च हो रहा है और उसके बदले काम किस गुणवत्ता का हो रहा है। इसका मंत्र ‘पब्लिक मनी, पब्लिक मॉनिटरिंग’ रखा गया है।
साइट पर बोर्ड से होगा मिलान
कमेटी मौके पर निगम की ओर से लगाए गए बोर्ड पर दर्ज स्वीकृत लागत और काम के स्पेसिफिकेशन का वास्तविक निर्माण से मिलान करेगी। काम में कमी, नियमों से अलग निर्माण या देरी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।
विज्ञापन

सेक्टर-15 से हुई शुरुआत
पहल की शुरुआत सेक्टर-15 के जॉगर्स पार्क के अपग्रेडेशन और सेक्टर-15 व 24 के पार्कों में फाउंटेन की मरम्मत एवं नवीनीकरण से हुई। सेक्टर-15 और 24 के चार फाउंटेन के लिए निगम ने 26.93 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसमें सबमर्सिबल लाइट, एसएस-304 फिटिंग, ऑटोमैटिक कलर चेंजिंग कंट्रोलर, नए कंट्रोल पैनल, नोजल, वॉटर-कॉलम नोजल, ब्रास बॉल वाल्व, पाइपिंग, सिविल रिपेयर और टाइलों की बहाली शामिल है। काम की समय सीमा छह महीने है। इसे धीरे-धीरे पूरे शहर में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में ये सदस्य
कमेटी के प्रमुख प्रो. सुनील शर्मा और को-कन्वीनर राज कुमार साहदेव व चरनजीत हैं। सदस्य राजनेश शर्मा, रमेश कुमार सूद, संजीव बंसल, चीफ इंजीनियर पृथ्वी शर्मा, जसजीत सिंह भल्ला, गुरप्रीत सिंह मोखा, कृष्ण और इंजीनियर एसके गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed