फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loss of faith in security; letter written to the Prime Minister

Chandigarh News: सुरक्षा से उठा भरोसा, प्रधानमंत्री को लिखा लेटर

Tue, 16 Jun 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Loss of faith in security; letter written to the Prime Minister
चंडीगढ़। सेक्टर-11 की केमिस्ट दुकान में हुई वारदात के बाद अब व्यापारियों का भरोसा चंडीगढ़ पुलिस से उठता जा रहा है। यही वजह है कि सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ के कुछ व्यापारी संगठनों ने देश के प्रधानमंत्री को सीधा पत्र लिखा है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि चंडीगढ़ में लगातार वारदात हो रहीं हैं और उनको रोकने के लिए ठोस उपाय और ज्यादा सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की औद्योगिक शेड कल्याण संघ द्वारा लिखे पत्र में चंडीगढ़ की बेहद चिंताजनक और डरावनी स्थिति बताई गई है। इसमें लिखा गया है कि पिछले कुछ समय से शहर के व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम नागरिकों को निशाना कर विदेशी नंबरों से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी न देने पर सरेबाजार गोलियां बरसाई जा रही हैं, जिससे पूरे व्यापारी वर्ग में खौफ और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

हाल ही में सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट शोरूम में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी और निर्दोष कर्मचारी की हत्या ने शहर को हिलाकर रख दिया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि बदमाशों के डर से चंडीगढ़ के शोरूम और दुकान मालिकों ने मुख्य काउंटर छोड़ दिए हैं और ऊपरी मंजिलों या बैक ऑफिसों में छिपकर बैठने को मजबूर हैं। अगर यही स्थिति रही, तो चंडीगढ़ की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी, व्यापार ठप हो जाएगा और बड़े उद्यमी शहर से पलायन करने को मजबूर होंगे। इसमें अनुरोध किया गया है कि बदमाशों के इस पूरे गठजोड़ को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी या केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर काम करने का जिम्मा सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख व्यावसायिक बाजारों (सेक्टर-17, 22, 26, औद्योगिक क्षेत्र आदि) में तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष कमांडो तैनात किए जाएं। चंडीगढ़ के 50,000 से अधिक व्यापारियों और लाखों नागरिकों को आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और त्वरित कार्रवाई पर पूरा भरोसा है। कृपया हमें इस खौफ के साए से बाहर निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed