हरियाणा: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा तो ढाई दशक बाद दौड़ी हरियाणा एक्सप्रेस, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
ढाई दशक पहले मीटर गेज से ब्राड गेज करते समय हिसार-दिल्ली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था। उसके बाद से क्षेत्र के लोग बराबर मांग करते आ रहे थे लेकिन लोगों को केवल आश्वासन ही मिलता रहा। क्षेत्र में हरियाणा एक्सप्रेस का संचालन होने पर खुशी की लहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कई जिलों में दबिश दी। कैथल पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत गिरफ्तार छह आरोपियों और फतेहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए 20 से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया है। इस दौरान खुलासा हुआ है कि एक आरोपी क्लर्क भर्ती में फंसे आठ लाख रुपये निकलवाने के लिए 18 लाख रुपये में पुलिस भर्ती को लेकर डील की थी।
भूपेंद्र हुड्डा ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि अगर ओलंपिक में पेपर लीक का मुकाबला होता तो हरियाणा सरकार को स्वर्ण पदक मिलता। इन सबके बीच प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर भी है। ढाई दशक बाद हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन सिरसा से दिल्ली के लिए रवाना हुई। उधर, हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव की पत्नी ने चंडीगढ़ में आत्महत्या कर ली। प्रदेश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और एथलीट नीरज चोपड़ा को एलपीयू 10 और 50 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान करेगी। आइए एक नजर डालते हैं पांच बड़ी खबरों पर...
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा
पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने रविवार को कई जिलों में दबिश दी। कैथल पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत गिरफ्तार छह आरोपियों और फतेहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए 20 से ज्यादा युवकों को राउंड अप किया है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
नीरज चोपड़ा और बजरंग पर धनवर्षा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 50 लाख रुपये की धनराशि देगी। नीरज चोपड़ा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीए कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को 10 लाख रुपये का इनाम भी देगी। पूनिया एलपीयू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
ढाई दशक दौड़ी हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन
करीब ढाई दशक से बंद हरियाणा एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को कोसली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया। यह ट्रेन दिल्ली तक जाएगी। बीकानेर सांसद ने कहा कि सिरसा- दिल्ली के बीच चलने वाली नई हरियाणा एक्सप्रेस पिछले ढाई दशक से बंद पड़ी थी। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
आईएएस नितिन यादव की पत्नी ने की आत्महत्या
हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव की पत्नी मीनाक्षी यादव (45) ने रविवार शाम सेक्टर-18 स्थित सरकारी आवास में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मीनाक्षी इंडियन पोस्टल सर्विसेज में अधिकारी थीं। शुरुआती जांच में मानसिक तौर पर परेशान होने के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
सरकार पर बरसे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस पेपर लीक घोटाले के मामले को आने वाले विधानसभा सत्र में उठाएगी। गठबंधन सरकार में परचून की दुकान पर सामान की तरह नौकरियां बिक रही हैं। एक के बाद एक पेपर लीक घोटाले सामने आ रहे हैं। यहां पढ़ें विस्तृत खबर