फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 20 youths were rounded up for questioning in Police Recruitment Paper Leak Case

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: क्लर्क भर्ती परीक्षा के समय फंसे आठ लाख, निकलवाने के लिए 18 लाख में की थी डील

Mon, 09 Aug 2021 11:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/कैथल/हिसार/जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/कैथल/हिसार/जींद Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Aug 2021 11:21 AM IST
सार

साहू निवासी आरोपी अंकित सोढ़ी ने हरियाणा पुलिस का पेपर पास करवाने के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी। अंकित ने पोस्ट में लिखा कि हरियाणा पुलिस भर्ती का पेपर पास करवाने के लिए संपर्क करें, खर्चा 11 लाख रुपये। इस पोस्ट के बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद दो को दबोचा। 

विज्ञापन
More than 20 youths were rounded up for questioning in Police Recruitment Paper Leak Case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने रविवार को कई जिलों में दबिश दी। कैथल पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत गिरफ्तार छह आरोपियों और फतेहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए 20 से ज्यादा युवकों को राउंड अप किया है। वहीं फतेहाबाद में गिरफ्तार कुनाल कैथल के आरोपी भान सिंह के साथ क्लर्क भर्ती पास करवाने के लिए दिए आठ लाख रुपये निकलवाने के लिए सेटिंग कर रहा था।

विज्ञापन

 
कैथल पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में शनिवार को पांच युवकों को आंसर-की सहित गिरफ्तार किया था। इनमें से संदीप और गौतम निवासी खापड़ और प्यौदा निवासी नवीन को कार से दबोचा था। जींद के गांव थुआ निवासी रमेश और गांव किच्छाना निवासी राजेश को पकड़ा था। 
विज्ञापन


देर रात गिरोह से जुड़े छठे सदस्य हिसार निवासी नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया था। फतेहाबाद में पुलिस ने कैथल निवासी भानसिंह को गिरफ्तार किया। भानसिंह को शनिवार को गिरफ्तार लक्ष्य अकादमी संचालक गांव अयाल्की निवासी सतीश और गांव दरियापुर निवासी कुनाल के साथ कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जींद निवासी रमेश की गिरफ्तारी के बाद चार को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार दो युवक परीक्षार्थी थे। दो आरोपी मास्टरमाइंड रमेश के रिश्तेदार हैं। उधर, हिसार में लघु सचिवालय कॉलोनी निवासी आरोपी नरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद साहू निवासी अमित कुमार और सतनाम को भी गिरफ्तार किया है। पहले से गिरफ्तार साहू निवासी अंकित सोढ़ी और भिवानी के चांग गांव निवासी संजय दहिया को सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। संजय दहिया अंकित की बुआ का बेटा है। 

प्रारंभिक पूछताछ के बाद सभी छह आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया। तीन आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं। आरोपी रमेश, संदीप और नरेंद्र को व्यापक पूछताछ के लिए नौ दिन की रिमांड पर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि आंसर-की गिरोह के पास कहां से आई और किसने दी और कितने अभ्यर्थियों तक पहुंचाई गई थी। - लोकेंद्र सिंह, एसपी कैथल 

कुनाल की पत्नी ने दी थी क्लर्क की परीक्षा
गांव दरियापुर निवासी आरोपी कुनाल ने अपनी पत्नी की क्लर्क परीक्षा पास करवाने के लिए कैथल के भान सिंह को आठ लाख रुपये दिए थे। कुनाल की पत्नी की परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। कुनाल अपने आठ लाख रुपये निकलवाना चाहता था। भान सिंह ने उससे कहा कि रुपये के बदले वह किसी की भी सिपाही भर्ती परीक्षा पास करवा देगा। 

कुनाल इसके बाद ही जंडवाला सोत्तर निवासी वीरेंद्र से परीक्षा पास करवाने के नाम पर 18 लाख में सौदा कर रहा था। डीएसपी दलजीत सिंह बैनीवाल ने बताया कि वीरेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने कहा था कि सिरसा में उसका पेपर करवा देंगे लेकिन उन्होंने उसकी मदद नहीं की। डील में उसका कोई लेनदेन नहीं हुआ। इसके बाद भानसिंह, कुनाल और सतीश को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed