पदक विजेताओं पर धनवर्षा: नीरज चोपड़ा को 50 और बजरंग पूनिया को 10 लाख रुपये देगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतने पर एथलीट नीरज चोपड़ा पर धनवर्षा जारी है। हरियाणा सरकार ने सबसे पहले छह करोड़ रुपये देने का एलान किया। वहीं कांस्य पदक विजेता बजरंग यूनिया को ढाई करोड़ रुपये हरियाणा सरकार देगी। पंजाब सरकार ने नीरज को दो करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस बीच एलपीयू ने नीरज चोपड़ा को 50 लाख और बजरंग पूनिया को 10 लाख रुपये देने का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 50 लाख रुपये की धनराशि देगी। नीरज चोपड़ा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीए कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को 10 लाख रुपये का इनाम भी देगी। पूनिया एलपीयू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं।
नीरज को छह करोड़ रुपये देगी हरियाणा सरकार
नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार छह करोड़ रुपये की धनराशि और सरकारी नौकरी देगी। हरियाणा सरकार पंचकूला में सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑफ एथलेटिक्स का निर्माण करवाएगी। प्रथम श्रेणी की नौकरी देकर नीरज चोपड़ा को इस केद्र का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा।
बायजूस देगा दो करोड़
ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाली शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस ने स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
बजरंग पूनिया को मिलेंगे ढाई करोड़ रुपये
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बधाई दी। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पूनिया को 2.50 करोड़ की पुरस्कार राशि, सरकारी नौकरी और कंसेशनल रेट पर एचएसवीपी का प्लॉट देने की घोषणा की। बजरंग पूनिया के गांव खुडन में आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा।
Lovely Professional University will gift Rs 50 lakhs to #Olympics gold medalist Neeraj Chopra, who is pursuing BA from the university. They'll also reward bronze medalist wrestler Bajrang Punia with Rs 10 lakhs. Punia is pursuing his MA in Public Admn from LPU.
— ANI (@ANI) August 9, 2021
(File pics) pic.twitter.com/bP3FIHeDVk