{"_id":"6110abe88ebc3e7b963beb9b","slug":"haryana-express-train-operation-between-sirsa-and-delhi-after-two-and-a-half-decades","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात: ढाई दशक बाद सिरसा से दिल्ली के बीच दौड़ी हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अरविंद शर्मा ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात: ढाई दशक बाद सिरसा से दिल्ली के बीच दौड़ी हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद अरविंद शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
Mon, 09 Aug 2021 09:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:51 AM IST
सार
सिरसा, रेवाड़ी समेत हरियाणा के कई जिलों के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। ढाई दशक बाद हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार को संचालन शुरू हो गया है। रोहतक सांसद अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखा ट्रेन को दिल्ली रवाना किया।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखा सांसद अरविंद शर्मा ने ट्रेन को किया रवाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब ढाई दशक से बंद हरियाणा एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को कोसली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया। यह ट्रेन दिल्ली तक जाएगी। बीकानेर सांसद ने कहा कि सिरसा- दिल्ली के बीच चलने वाली नई हरियाणा एक्सप्रेस पिछले ढाई दशक से बंद पड़ी थी। सोमवार को सुबह 6:15 बजे कोसली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना कर किया। क्षेत्र के लोग पिछले ढाई दशक से दिल्ली के लिए सुबह सवारी गाड़ी कि मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन
अब तक क्षेत्र के लोगों को आश्वासन मिलते आ रहे थे। बता दें कि सांसद अरविंद शर्मा के प्रयासों से सैनिकों की खान कहे जाने वाले कोसली व आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में सैनिकों व पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा। प्रत्येक दिन सैंकड़ों लोग कोसली से दिल्ली आर्मी बेस अस्पताल सहित अन्य कार्यों के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ढाई दशक पूर्व मीटर गेज से ब्राड गेज करते समय हिसार-दिल्ली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था। उसके बाद से क्षेत्र के लोग बराबर मांग करते आ रहे थे लेकिन लोगों को केवल आश्वासन ही मिलता रहा। क्षेत्र में हरियाणा एक्सप्रेस का संचालन होने पर खुशी की लहर है।
विज्ञापन