फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top Five News 03 August 2021

हरियाणा: सीएम को मिली धमकी, करनाल में दो मासूमों की मौत, पढ़ें- प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Tue, 03 Aug 2021 07:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Aug 2021 07:19 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल जिले के रिसालवा गांव में पेट में दर्द और तबीयत बिगड़ने के बाद दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं विधवा मां जिंदगी जंग कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लड़ रही है। छह साल पहले बच्चों के पिता की मौत हो गई थी। आरोप है कि मिड डे मिल में मिले चावल को खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ी।  
 

विज्ञापन
Haryana Top Five News 03 August 2021
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। हालांकि कॉल सीधे सीएम के पास नहीं आई। उधर, सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनरत महिला किसान की मौत हो गई। फतेहाबाद में बरसाती पानी में डूबने से 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। करनाल में दो मासूम बच्चों की मौत की खबर है।

विज्ञापन


बच्चों की विधवा मां अस्पताल में उपचाराधीन है। चरखी दादरी में पुलिस ने नशे की खेप बरामद की। तीन लोगों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया गया है। इन सबके बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को 18 शहरों में ड्रोन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। आइए एक नजर डालते हैं प्रदेश की पांच बड़ी खबरों पर...
विज्ञापन


चरखी दादरी में पकड़ी नशे की खेप
चरखी दादरी के गांव छपार स्थित एक टेंट हाउस से नारकोटिक्स, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे की खेप और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं को खेप बरामद की है। यहां से टीम ने तीन किलो 760 ग्राम गांजा, 250 कफ सिरप की शीशी और चार गर्भपात करवाने की किट बरामद की हैं। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

18 शहरों में ड्रोन इस्तेमाल की अनुमति

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा को मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021 से सशर्त छूट दी है। यह छूट एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगी। अमृत योजना में शामिल हरियाणा के शहरों के विकास में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

करनाल में दो मासूम की मौत से मातम
हरियाणा के करनाल जिले के रिसालवा में दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं मां गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि मिड-डे मिल में मिले चावल को खाने से तबीयत बिगड़ी। पुलिस ने खाने के सैंपल ले लिए हैं। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।  यहां पढ़ें विस्तृत खबर

किसान आंदोलन में महिला किसान की मौत
कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में शामिल पंजाब की बुजुर्ग महिला किसान की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

सीएम को मिली धमकी
खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धमकी दी। पन्नू ने 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी दी है। धमकी में कहा कि 15 अगस्त को सीएम झंडा न फहराएं और  अपने घर पर ही रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed