{"_id":"6109025de75a4600e766c1a5","slug":"haryana-cm-manohar-lal-received-threat-not-to-hoist-the-national-flag-on-august-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सीएम को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा न फहराने की धमकी, कहा- घर में रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सीएम को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा न फहराने की धमकी, कहा- घर में रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा
Tue, 03 Aug 2021 02:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:16 PM IST
सार
खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के सीएम के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री को धमकी दी है। इससे पहले वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम शांता कुमार को भी धमकी दे चुका है। पन्नू ने इन नेताओं को 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज न फहराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर झंडा न फहराने की धमकी मिली है। मुख्यमंत्री को यह धमकी सीधे तो नहीं दी गई लेकिन पन्नू की तरफ से भाजपा विधायकों, पदाधिकारियों, समर्थकों को रिकॉर्ड रेंडम फोन कॉल किए जा रहे हैं। जिसमें यह कहा जा रहा है कि मनोहर लाल 15 अगस्त को झंडा न फहराएं। वह अपने घर पर ही रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक पन्नू की इस धमकी को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस विभाग व खुफिया एजेंसियां रेंडम फोन कॉल पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। बीते वर्ष भी पन्नू ने हरियाणा को लेकर न्यूयार्क से इसी तरह के फोन कर जहर उगला था। जिसके बाद उसके खिलाफ गुरुग्राम में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को पन्नू ने हरियाणा व चंडीगढ़ के विभिन्न नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व पत्रकारों को अनेक बार मोबाइल पर रिकॉर्ड कॉल की, जिसमें देश विरोधी बातें कहीं।
विज्ञापन
इससे पहले पन्नू की तरफ से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी दी जा चुकी है। उसके बाद उसने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार, हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी रेंडम फोन कॉल के जरिए धमकी दी। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि पन्नू के मामले में सुरक्षा एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। फोन कॉल को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
पन्नू के विषय को पनपने नहीं देंगे: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 15 अगस्त को झंडा फहराने को लेकर धमकी भरी कॉल सीधी उनके पास नहीं आई। इधर-उधर फोन आए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हमारी व्यवस्था चाक-चौबंद है। सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां मुस्तैद हैं। पन्नू का विषय बहुत पुराना है। ऐसे किसी भी विषय को पनपने नहीं देंगे।
केंद्रीय स्तर पर उठेगा पन्नू का मामला
खालिस्तान समर्थक पन्नू का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर उठेगा। पन्नू की धमकियों को लेकर अनेक राज्य इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जल्दी होने वाले दिल्ली दौरे में पन्नू की फोन कॉल के मामले को शाह के समक्ष उठाएंगे। डीजीपी व एडीजीपी सीआईडी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।