फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer Protest: Woman Farmer From Amritsar Died At Kundli Border In Sonipat

किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनरत अमृतसर की महिला किसान की मौत

Tue, 03 Aug 2021 03:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Aug 2021 03:45 PM IST
सार

पिछले कई महीनों से दिल्ली की सीमा पर पंजाब और हरियाणा समेत कई प्रदेशों के किसान केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत हैं। सैकड़ों किसानों की इस दौरान जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Farmer Protest: Woman Farmer From Amritsar Died At Kundli Border In Sonipat
किसान आंदोलन: महिला किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में शामिल पंजाब की बुजुर्ग महिला किसान की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पंजाब के जिला अमृतसर के गांव मुहवा की रहने वालीं राजेंद्र कौर (86) लंबे समय से कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल थीं। वह फिलहाल टीडीआई मॉल के पास स्थित अपने टैंट में रह रहीं थीं। देर रात करीब पौने एक बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


किसान रतन सिंह ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के सामने शुरुआत में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के मना कर दिया। काफी देर समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हुए। जिस पर मंगलवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed