फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police recovered ganja and cough syrup in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: टेंट हाउस में मिली नशे की खेप, 3.760 किलोग्राम गांजा, 250 शीशी कफ सिरप व गर्भपात किट बरामद

Wed, 04 Aug 2021 02:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 02:10 AM IST
सार

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। हालांकि किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। नारकोटिक्स, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
Police recovered ganja and cough syrup in Charkhi Dadri
चरखी दादरी में पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चरखी दादरी के गांव छपार स्थित एक टेंट हाउस से नारकोटिक्स, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे की खेप और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं को खेप बरामद की है। यहां से टीम ने तीन किलो 760 ग्राम गांजा, 250 कफ सिरप की शीशी और चार गर्भपात करवाने की किट बरामद की हैं। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ सदर थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत तो दूसरा एमटीपी एक्ट के तहत दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन


तीन आरोपियों में से दो टेंट हाउस से 100 मीटर की दूरी पर शराब की अवैध बिक्री करते थे और वहां से आबकारी विभाग की टीम ने 39 बोतल शराब भी बरामद की है। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत तीसरी एफआईआर आबकारी विभाग के अधिकारी ने दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम नारकोटिक्स, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छपार गांव में दबिश  दी। वहां प्रतिबंधित नशीली दवाएं, अवैध शराब और मादक पदार्थों की  खेप होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी एक प्लाट किराये पर लेकर आगे शराब ठेका और पीछे टेंट हाउस चला रहा था। सोमवार शाम जब टीम वहां पहुंची तो टेंट हाउस का ताला बंद मिला। वहां पर मौजूद कारिंदे से ने जब मालिकों से बातचीत की तो पता चला कि चाबी ईंट के नीचे रखी है। इसके बाद कारिंदे की मौजूदगी में टेंट हाउस का ताला खोला गया तो वहां से प्लास्टिक की दो पॉलीथिन में रखा तीन किलो 760 ग्राम गांजा बरामद हुआ।


ड्रग्स कंट्रोलर ने वहां रखीं दवाओं की जांच की तो कफ सिरप की 250 शीशियां बरामद हुईं। वहीं, गर्भपात की किट मिलने पर टीम ने सीएमओ को  सूचित किया और इसके बाद मेडिकल ऑफिसर भी वहां पहुंचे और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली किट को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed