फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two children died and mother serious due to sudden deteriorating health in Karnal

करनाल: मिड-डे मील के चावल खाने से तबीयत बिगड़ने का आरोप, दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर

Tue, 03 Aug 2021 04:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Aug 2021 04:39 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल जिले के रिसालवा गांव में दो बच्चों की मौत से मातम पसर गया। वहीं विधवा मां कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ रही है। छह साल पहले इन बच्चों के पिता की भी मौत हो चुकी है। आरोप है कि मिड-डे मिल में मिले चावल को खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी है। खाने के सैंपल जुटाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Two children died and mother serious due to sudden deteriorating health in Karnal
मृतक बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले के असंध के गांव रिसालवा में जहरीला खाना खाने से दो बच्चों की मौत हो गई और उनकी माता की हालत गंभीर है। मां का इलाज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं गांव के पूर्व सरपंच लाभ सिंह व मृतक के मामा रवि और सतेंद्र ने बताया कि दोनों बच्चे मिड डे मील से सूखे चावल लेकर आए थे। 

विज्ञापन


रात को बच्चों की मां पूनम ने चावल बनाए थे और साथ में आलू की सब्जी बनाई थी। जिनसे उनकी तबीयत बिगड़ी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन तीनों की तबीयत मिड डे मील के चावलों से बिगड़ी थी या दूसरे चावलों से। असंध थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक बच्चों के चाचा अनिल की शिकायत पर धारा 174 की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रिसालवा निवासी मृतक बच्चों के चाचा अनिल ने बताया उसके भाई सुनील की करीब 6 साल पहले मौत हो गई है। उसकी भाभी पूनम अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसका बड़ा भतीजा सागर 11 साल का था जो छठी कक्षा में पढ़ता था और 9 साल का प्रतीक जो चौथी कक्षा में पढ़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम को उनकी मां पूनम ने चावल व आलू की सब्जी बनाई थी और वहीं उन्होंने खाई। रात को करीब 12 बजे प्रतीक की तबीयत बिगड़ गई, उसके पेट में दर्द हो गया और उल्टियां आने लगी। इसके बाद सागर की भी तबीयत बिगड़ गई। इन दोनों को असंध के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। 

प्रतीक को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। कुछ समय पर दोबारा प्रतीक की तबीयत बिगड़ गई और फिर वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टर ने उसे करनाल रेफर कर दिया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। इन बच्चों की मां पूनम को भी डॉक्टरों ने करनाल रेफर कर दिया था। उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

मिड-डे मील का स्टॉक सील
मृतक दोनों बच्चे अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। सागर सालवन और प्रतीक गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। 8 जुलाई को प्रतीक मिड डे मील से सूखे चावल लेकर आया था, दूसरा लड़का सागर जो अभी तक स्कूल ही नहीं गया। मुझे सूचना मिली थी कि मिड डे मील के चावलों पर आशंका जताई जा रही है। 

इस कारण गांव के प्राइमरी स्कूल व सालवन के स्कूल का मिड डे मील स्टॉक सील कर दिया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि और भी बच्चे चावल लेकर गए थे लेकिन किसी की कोई शिकायत नहीं मिली है।
-राजकुमार, बीईओ, असंध।

मृतक बच्चों के चाचा अनिल ने शिकायत में बताया कि बच्चों व उनकी मां ने रात को चावल व आलू की सब्जी खाई थी। इस आधार पर जांच की जा रही है। दोनों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक बच्चों के विसरे को लैब में भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है।
-कमलदीप सिंह, थाना प्रभारी असंध।

स्कूल में मिड-डे मील तो 20 दिन पहले बांटा गया था, सभी 70 बच्चों को दिया गया था। कोरोना के कारण बच्चों को बिना पके चावल दिए जाते हैं। बच्चों की मौत से मिड-डे मील का कोई वास्ता नहीं है। यदि चावल खराब होते तो और भी बच्चों की हालत खराब होती। एक ही परिवार की तबीयत क्यों बिगड़ी।
-सतीश जांगड़ा, प्रधानाचार्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिसालवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed