{"_id":"5edbab418ebc3e90602ac5cd","slug":"due-to-rivalry-the-attackers-smashed-the-vehicles-with-stones-four-arrested-chandigarh-news-pkl3773390130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: रंजिश के चलते हमलावरों ने पत्थर बरसाकर तोड़ीं गाड़ियां, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: रंजिश के चलते हमलावरों ने पत्थर बरसाकर तोड़ीं गाड़ियां, चार गिरफ्तार
Sat, 06 Jun 2020 08:12 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने तोड़ी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-38 वेस्ट शाहपुर कॉलोनी में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर एक परिवार पर धावा बोल दिया। इतना ही नहीं घर बाहर खड़ी कार और बाइक को भी तोड़फोड़ दिया। मामले की सूचना और पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगा करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर स्थानीय निवासी कृष्ण, नवीन, अजय और संजू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38 वेस्ट शाहपुर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने सुरेंद्र कुमार के घर पर पत्थर बरसाने लगे। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार और बाइक पर भी धावा बोल दिया। साथ ही घर में घुसकर मारपीट भी की। वारदात में कुछ को चोटें भी आई हैं। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके घर से नगदी और कुछ गहने भी लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ‘मोम की गुड़िया’ के हीरो रवि चोपड़ा जूझ रहे कैंसर से, आर्थिक हालात खराब, सोनू सूद से मांगी मदद
विज्ञापन
शोरशराबे के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मलोया थाना प्रभारी पलक गोयल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने डंडे पत्थर बरसाकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।