{"_id":"5a71c2174f1c1bef7b8b4949","slug":"women-jumped-into-canal-in-punjab-s-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां प्रेमी संग नहर में कूदी, युवक जिंदा निकला महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों की मां प्रेमी संग नहर में कूदी, युवक जिंदा निकला महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में जवद्दी के नजदीक नहर में एक प्रेमी जोड़े ने छलांग लगा दी। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि प्रेमी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार प्रेमी तलाकशुदा है और महिला भी शादीशुदा है। महिला के दो बच्चे भी हैं। मृतक महिला की पहचान खुड्ड मोहल्ला निवासी रिम्मी के तौर पर हुई है। जबकि अस्पताल में भर्ती प्रेमी की पहचान हरचरण नगर निवासी टिंकू अरोड़ा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों में पिछले दो तीन साल से प्रेम संबंध थे। ये पिछले दिनों पकड़े भी गए थे और बाद में समझौता हो गया।
बुधवार को प्रेमी एक्टिवा पर सुबह महिला के मायके से उसे भगा ले गया। उस वक्त महिला के परिजन सोए हुए थे। दोनों ने जवद्दी नहर में छलांग लगा दी। उधर, महिला के परिवार वालों का आरोप है कि प्रेमी ने ही लड़की को ऐसा करने के लिए उकसाया है और खुद की जान बचा ली व अब ड्रामा कर रहा है। उन्होंने पुलिस से लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एडीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।