{"_id":"5e42eb618ebc3ee59a6afd62","slug":"woman-murdered-in-punjab-s-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में महिला की निर्ममता से हत्या, निर्वस्त्र शव पाइप पर लटकाया, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में महिला की निर्ममता से हत्या, निर्वस्त्र शव पाइप पर लटकाया, दुष्कर्म की आशंका
Wed, 12 Feb 2020 12:07 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूमकलां के गांव हीरा में महिला की हत्या करने के बाद हत्यारों ने खेतों में लगी अंडर ग्राउंड पानी वाले पाइप में निर्वस्त्र शव लटका दिया। शव लटकता देख खेत मालिक भगवंत सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद गांव के सरपंच के साथ साथ थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। भगवंत सिंह ने गांव हीरा में जमीन ठेके पर ले रखी है और वहां गेहूं बीज रखा है। वह रोजाना खेतों में पानी लगाने के लिए जाता है। सोमवार की शाम को वह खेतों में पानी लगाने के लिए गया तो पानी स्टोर करने वाली अंडर ग्राउंड पाइप में पत्ते देख भगवंत आगे गया तो महिला का शव देखा।
विज्ञापन
इस पर उसने तुरंत इसकी जानकारी गांव के सरपंच जसवंत सिंह को दी। उन्होंने पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस के अनुसार महिला की बाजुओं पर मामूली चोट के निशान थे। पुलिस ने महिला की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला से दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
एडीसीपी 4 अजिंदर सिंह ने बताया कि अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए महिला की पहचान होना जरूरी है। महिला की पहचान के बाद हत्यारों तक पहुंचना आसान होगा। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मृतक महिला की पहचान कर हत्यारों तक पहुंचा जाएगा।