फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft of 1 million rupees computer in showroom, chandigarh crime

कंप्यूटर शोरूम से लाखों की चोरी, 40 मिनट में उड़ा ले गए 40 लैपटॉप

Mon, 27 Feb 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
theft of 1 million rupees computer in showroom, chandigarh crime
कंप्यूटर शोरूम से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-20 स्थित नुमिनोज कंप्यूटर शोरूम से दो चोर रविवार सुबह 35 से 40 लैपटॉप चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही सवा चार लाख रुपये की नगदी भी ले गए। चोरों ने करीब 40 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शोरूम कर्मचारी पूजा ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे शोरूम बंद करके स्टाफ घर चला गया था। रविवार सुबह 11 बजे जब वह शॉप पर पहुंचीं तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। उन्होंने शटर उठाकर अंदर देखा तो सभी लैपटॉप गायब थे। शॉप का गल्ला भी खुला हुआ पड़ा था। पूजा के अनुसार चोर 35 से 40 लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। सीसीटीवी में दिखाई दिया कि दो चोर रविवार सुबह 6:17 मिनट पर शोरूम में दाखिल हुए और 6:57 पर बाहर निकल गए। दोनों आरोपी सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये दिखा सीसीटीवी फुटेज में
शोरूम में सफेद रंग के कपड़े पहले दो युवक शटर का ताला तोड़कर रविवार सुबह 6:17 मिनट पर अंदर दाखिल होते हैं। एक युवक लैपटॉप बैग में डालना शुरू करता है तो दूसरा युवक मोबाइल पर बात करता दिखाई दिया। इसके बाद दोनों शोरूम में रखे सभी लैपटॉप बैग में रखते हैं। पेचकस के साथ दोनों युवक शॉप का गल्ला तोड़ते हैं, लेकिन गल्ला खाली था। दोनों चोर 35 से 40 लैपटाप लेकर 6:57 पर बाहर चले गए। कर्मचारियों के अनुसार शोरूम मालिक विदेश में रहते हैं। हर दो महीने में देखरेख के लिए यहां आते हैं। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने शोरूम में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के नाम और पते नोट कर लिए है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed