फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student molestation in patiala, also beaten

पटियाला में छात्रा को कार में बैठकर छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Thu, 17 Aug 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 17 Aug 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Student molestation in patiala, also beaten
- फोटो : Demo Pic
त्रिपड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में बैठाने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने पीड़िता की ओर से विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। इसके बाद पीड़िता को गाड़ी से बाहर धकेल कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


छात्रा को घायल अवस्था में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।    

पीड़ित स्कूली छात्रा ने त्रिपड़ी थाने की पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि वह वीरवार सुबह अपनी एक सहेली के साथ पैदल स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसकी जान-पहचान का गोपी सिंह निवासी अलीपुर अराइयां और उसका साथी हरपाल सिंह निवासी मिर्जापुर कार में सवार होकर वहां पहुंचे। गोपी सिंह ने बहला-फुसलाकर छात्रा को भी अपनी गाड़ी में बैठा लिया। 
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार 

Student molestation in patiala, also beaten
molestation
कुछ आगे जाकर गोपी सिंह ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई की। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने त्रिपड़ी के पास शैलरों के नजदीक उसे कार से बाहर धकेल दिया और खुद फरार हो गए। थाना त्रिपड़ी से मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवितर सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच होने पर ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। 

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार 
उधर पटियाला में ही शादी का झांसा देकर एक 22 वर्षीय युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। वुमन थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित युवती ने बयान दिया है कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बहिबलपुर तहसील नाभा जिला पटियाला उसे शादी का झांसा देकर पिछले दो सालों से उसके साथ दुराचार करता आ रहा है। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed