{"_id":"5e4383b38ebc3ee5c013762a","slug":"sabotage-and-discourtesy-of-holy-book-in-gurudwara-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः गुरुद्वारे में घुसकर तोड़फोड़ और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः गुरुद्वारे में घुसकर तोड़फोड़ और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
Wed, 12 Feb 2020 10:18 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए(फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए(फिरोजपुर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा में घुसकर तोड़फोड़ करने वाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने गुरुद्वारा साहिब में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां पड़े श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। सूचना मिलते ही चक महंता वाला गांव के सभी लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह वासी घुआड़ जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सुखचैन सिंह ने गुरुद्वारे के अंदर घुसकर शीशे, एसी और अन्य सामान तोड़ दिया। यही नहीं सुखचैन गुरुद्वारे का लाउड स्पीकर चालू कर तोड़फोड़ करता रहा। आवाज सुनकर गांव के लोगों की नींद खुल गई और सभी ग्रामीण गुरुद्वारे के बाहर एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने उक्त आरोपी को किसी तरह काबू किया और पुलिस को सूचित किया। उधर, डीएसपी गुरुहरसहाए भूपिंदर सिंह और थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखचैन को काबू करने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दूसरी तरह एसजीपीसी मेंबर दर्शन बराड़ ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।