{"_id":"6172684719a00d01956d9679","slug":"reproduction-warrant-issued-for-three-accused-including-gangster-lawrence-bishnoi-in-chandigarhs-sonu-shah-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सोनू शाह हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत तीन आरोपी नहीं हुए पेश, दोबारा प्रोडक्शन वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: सोनू शाह हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत तीन आरोपी नहीं हुए पेश, दोबारा प्रोडक्शन वारंट जारी
Fri, 22 Oct 2021 12:59 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:59 PM IST
सार
चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सोनू शाह हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत तीन आरोपियों के दोबारा प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। आरोपियों को वीरवार को पेश किया जाना था। लेकिन तीन ही आरोपी पेश किए जा सके। अब 12 नवंबर के लिए दोबारा वारंट जारी किया गया है। सोनू शाह को 10 गोलियां मारी गई थी।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के मामले में वीरवार को तिहाड़ जेल से अभिषेक उर्फ बंटी और चंडीगढ़ से दो आरोपियों को एडीजे जयबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। मामले में मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई समेत छह आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट इश्यू किए गए थे। लेकिन लॉरेंस समेत तीन आरोपी पेश नहीं हुए। अब 12 नवंबर के लिए फिर प्रोडक्शन वारंट इश्यू किया गया है। प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह को 28 सितंबर 2019 को सेक्टर-45 के बुड़ैल गांव में कार्यालय के अंदर हमलावरों ने 10 गोलियां मारी थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-लखीमपुर कांड: आज पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपेगी पंजाब सरकार
विज्ञापन
दो और लोगों को लगी थी गोलियां
इस दौरान उसके दो सहयोगियों को भी गोली लगी थी। सूत्रों ने बताया था कि हमलावर हत्या से कम से कम चार दिन पहले शहर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने योजना को अंजाम देने से पहले रेकी की। बाद में वारदात को अंजाम देकर आरोपी अंबाला की ओर भाग गए थे। सेक्टर-34 (दक्षिण) थाने में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में दो आरोपी तिहाड़ जेल, दो चंडीगढ़, एक अंबाला और लॉरेंस बिश्नोई अजमेर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बठिंडा: अजीत रोड पर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दूसरे युवक की तोड़ दी थी दोनों टांगें
दिल्ली पुलिस ने की थी बड़ी कार्रवाई
प्रॉपर्टी डीलर और हिस्ट्रीशीटर सोनू शाह की हत्या में कथित रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक वांछित शार्प शूटर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। वह उन छह अपराधियों में शामिल था, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने 16 अप्रैल को तीन राज्यों से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान बिश्नोई ने खुलासा किया था कि सोनू शाह की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली फेसबुक पोस्ट उसके एक गुर्गे ने डाली थी।