{"_id":"617258a9ad7a1f13d704adca","slug":"two-accused-arrested-for-killing-youth-on-ajit-road-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: अजीत रोड पर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दूसरे युवक की तोड़ दी थी दोनों टांगें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: अजीत रोड पर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दूसरे युवक की तोड़ दी थी दोनों टांगें
Fri, 22 Oct 2021 11:53 AM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:53 AM IST
सार
बठिंडा के अजीत रोड पर वारदात करने वाले दो आरोपी पुलिस ने दबोच लिए हैं। छह आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी, वहीं दूसरे युवक की दोनों टांगें तोड़ दी थी। मरने वाला प्रॉपर्टी डीलर था। आरोपी दूसरे युवक पर ही अटैक करने आए थे। लेकिन मृतक अपने दोस्त के साथ था, जो उनका शिकार बन गया।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के अजीत रोड पर दो युवकों पर हुए हमले के मामले में सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने वीरवार देर रात दो आरोपियों को पकड़ लिया। इन आरोपियों में गोली चलाने वाला युवक गोरा भी शामिल है। अजीत रोड, गली नंबर-6 के पार्क के समीप खड़े युवक हुसनप्रीत सिंह और बूटा सिंह पर कार सवार छह युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। फायरिंग में युवक हुसनप्रीत की सीने में गोली लगने कारण मौत हो गई थी, जबकि बूटा सिंह की दोनों टांगें तोड़ दी गई थी। इसके अलावा राहगीर एक दुकानदार को गोली का छर्रा लगा था।
ये भी पढ़ें-फरीदकोट: केंद्रीय मॉडर्न जेल के पास पेशी से लौटे उत्तरप्रदेश के दो कैदी फरार, छह पुलिस कर्मियों को दे गए चकमा
आरोपियों से पूछताछ जारी
शुक्रवार को पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि सीआईए स्टाफ-1 के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह की टीम ने वारदात के छह घंटे बाद ही दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में गोरा नामक युवक शामिल है, जिसने रिवॉल्वर के साथ हुसनप्रीत को गोली मारी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें-पंजाब : अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की होगी जांच
सिर्फ तोड़नी थी बूटा सिंह की टांगें
सूत्रों ने बताया कि हुसनप्रीत ने भी अपने बचाव के लिए पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। सूत्रों ने बताया कि हुसनप्रीत प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। आरोपी सिर्फ बूटा सिंह की टांगें तोड़ने आए थे, लेकिन जिस समय हमला हुआ, उस वक्त हुसनप्रीत अपने दोस्त बूटा सिंह के साथ था। जिस कारण वो आरोपियों की गोली का शिकार हो गया।