फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recovered imitation ghee, milk and paneer in large quantities in Patiala

पटियालाः छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ी मिलावटी दूध की बड़ी खेप, 20 क्विंटल पनीर और 32 क्विंटल घी बरामद

Thu, 16 Aug 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Thu, 16 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Recovered imitation ghee, milk and paneer in large quantities in Patiala
छापेमारी के दौरान पकड़ा गया नकली दूध
पटियाला पुलिस ने गुरूवार को कस्बा देवीगढ़ में मिहौन रोड स्थित एक फैक्टरी पर सेहत विभाग के साथ मिलकर छापामारी की। छापामारी के दौरान फैक्टरी से नकली दूध और नकली दूध से बना पनीर व देसी घी का एक बड़ा जखीरा कब्जे में लिया गया। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ थाना जुल्कार में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


साथ ही फैक्टरी मालिक की ओर से इस मिलावटखोरी के कारोबार से बनाई संपत्तियों का भी ब्योरा लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को देवीगढ़ में मिहौन रोड स्थित इस फैक्टरी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर गुरूवार सुबह पांच बजे से ही पुलिस टीम लगातार फैक्टरी पर नजर रखे थी। इस दौरान किसी भी दूध सप्लाई करने वाले टैंकर या अन्य व्हीकल को फैक्टरी के अंदर जाते नहीं देखा गया। फैक्टरी से लगातार दूध व दूध से बने पदार्थ बाहर सप्लाई किए जा रहे थे।
विज्ञापन


 इसका संज्ञान लेते हुए सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस पार्टी व सेहत विभाग की टीम ने इस मैसर्ज सिंगला मिल्क चिलिंग सेंटर पर रेड की। इस दौरान फैक्टरी से 53 थैले सूखा दूध, पांच कैन तेजाब (करीब 250 लीटर), 51 कैन केमिकल (करीब 1503 लीटर), 15 कैन सिरका (करीब 750 लीटर), 1020 किलो सफेद पाउडर, 9 किलो फैना सर्फ (120 पाउच), सात हजार लीटर नकली दूध (तीन टैंकर), करीब 20 क्विंटल नकली पनीर, 45 किलो नकली मक्खन, ढाई क्विंटल नकली देसी घी (धानवी मार्का), 42 किलो नकली देसी घी (गुरुधाम मार्का) और टैंकर में रखा 24 क्विंटल खुला नकली देसी घी बरामद किया गया। इन सारे पदार्थों के सेहत विभाग से सैंपल भराने के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक के घर पर भी रेड

Recovered imitation ghee, milk and paneer in large quantities in Patiala
फैक्ट्री में छापेमारी करते हुए पुलिसकर्मी
एसएसपी ने बताया कि फैक्टरी के मालिक अनिल कुमार सिंगला निवासी जगजीत कालोनी देवीगढ़ के घर पर भी रेड करके वहां से सूखे दूध के 270 थैले और देसी घी के एक किलो पैक के 500 डिब्बे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी पहले 2012 में देवीगढ़ में थी। बाद में 2014 में मिहौन रोड़ देवीगढ़ में तब्दील हुई। इसमें पिछले लंबे समय से नकली दूध तैयार करने व फिर इस नकली दूध से पनीर, देसी घी तैयार करने का गोरखधंधा चल रहा था। 

फैक्टरी में मिले चार लाख की नकदी और सात वाहन
एसएसपी ने बताया कि फैक्टरी से चार लाख की नकदी और सात वाहन भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सूखे दूध, तेजाब, केमिकल, सिरका, सफेद पाउडर और सर्फ का इस्तेमाल करके नकली दूध तैयार किया जाता था। आरोपी फैक्टरी मालिक के खिलाफ थाना जुल्कां में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि इस काले कारोबार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed