फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pistol sent for the murder of Don Munna Bajrangi, accused hidden in Haryana!

जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के लिए पिस्टल पहुंचाने वाले ने हरियाणा में ली है शरण!

Fri, 13 Jul 2018 09:51 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Fri, 13 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
pistol sent for the murder of Don Munna Bajrangi, accused hidden in Haryana!
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF
 पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत की जेल में हत्या के मामले के तार हरियाणा से जुड़े लग रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि जेल में सुनील राठी को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला गैंग का सदस्य हरियाणा में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ छिपा है। बागपत पुलिस ने गोपनीय तरीके से गिरोह के सदस्य की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस से भी इसके लिए सहयोग मांगा गया है। हालांकि कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


बागपत की जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सुनील राठी पर लगा था। जेल से ही पुलिस को एक पिस्टल भी मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील राठी को जिस गिरोह के सदस्य ने पिस्टल पहुंचाई थी, उसके हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के बवाना में गिरोह के अन्य साथियों के छिपे होने की आशंका है। बागपत निवासी उक्त सदस्य घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।
विज्ञापन


बागपत पुलिस ने गोपनीय तरीके से सुनील राठी गैंग के इस सदस्य को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के बवाना में भी बागपत की पुलिस टीम खोजबीन कर रही है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बागपत पुलिस ने गिरोह के सदस्य को पकड़वाने में सहयोग मांगा है। पुलिस भी सुनील राठी गिरोह के सदस्य को पकड़वाने में सहयोग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में किसके माध्यम से पिस्टल पहुंचाई गई। इसकी जांच कराई जा रही है। जिस गिरोह के सदस्य पर पिस्टल जेल तक पहुंचाने का शक है, उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। - जयप्रकाश, एसपी बागपत


नीरज बवाना भी है गिरोह का सदस्य
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली का नीरज बवाना भी सुनील राठी गैंग का सदस्य है। वर्ष 2014 में वह कुख्यात भूरा को छुड़वाने में भी शामिल था। बाद में नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। नीरज बवाना ही सुनील राठी के कहने पर गिरोह के सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed