फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl told danger from parents

अदालत में बोली लड़की, 'मुझे मेरे मां-बाप से खतरा है'

Thu, 24 Sep 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 24 Sep 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
minor girl told danger from parents

भरी अदालत में नाबालिग लड़की ने कुछ ऐसी बात कह दी कि सुनकर मां-बाप सन्न रह गए। मामला मोहाली का है। लड़की ने मां-बाप से अपनी जान को खतरा बताया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि सोहाना में जून 2015 में नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था। आरोप इलाके के ही पिंटू पर लगे थे। उसके खिलाफ युवती के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान युवती ने कहा कि उसे अपने मां-बाप से खतरा है। वह अपनी मर्जी से पिंटू के साथ गई थी। उसे पिंटू ने अगवा नहीं किया, बल्कि यह कहानी झूठी है। साथ ही लड़की ने कहा कि उसे अपने मां-बाप से खतरा है। साथ ही उसने घर जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पुराना किडनैपिंग का मामला

minor girl told danger from parents

लड़की के बयान को सुनकर उसके मां-बाप भी सन्न रह गए। नाबालिग होने के चलते अदालत ने लड़की को नारी निकेतन जालंधर भेज दिया। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सेशन जज तरसेम मंगला की अदालत में हुई।

गौरतलब है कि लड़की के परिवार ने पिंटू के खिलाफ तीन जून 2013 को अगवा करने का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, उसके पास से लड़की भी मिली थी।

उस समय लड़की ने कहा था कि वह बालिग है। उसके माता-पिता झूठ बोल रहे हैं। अदालत के आदेश पर लड़की का मेडिकल करवाया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed