फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Cases Has Filed Aganist Candy Baba In Punjab and Haryana

कैंडी बाबा से सावधान, बंद अंधेरे कमरे में नोटों की बारिश का देता है झांसा, फिर यूं लगा देता चूना

Tue, 09 Jul 2019 11:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jul 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Many Cases Has Filed Aganist Candy Baba In Punjab and Haryana
बाबा राजेश उर्फ कैंडी - फोटो : फाइल

लोगों के पैसे को दोगुना करने की महाठगी को लेकर चर्चा में आया गांव शरीफगढ़ स्थित डेरा वड़भाग सिंह का बाबा राजेश उर्फ कैंडी के खिलाफ पंजाब में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। यही नहीं, बाबा व इसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ-साथ अवैध असलहा रखने की भी एफआईआर दर्ज है। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी इस बाबा की तलाश में है लेकिन फिलहाल ढोंगी बाबा का सुराग नहीं लग रहा।

विज्ञापन


32 बोर की पिस्तोल, 11 कारतूस के साथ हुई थी गिरफ्तारी
तंत्र विद्या के नाम पर जादूगरी कर लोगों को ठगने वाले कैंडी बाबा 32 बोर की पिस्तौल, 11 कारतूसों और मैजिक बॉक्स के साथ भी पंजाब में गिरफ्तार हो चुका है। मोहाली के सेक्टर-68 के चंद्र अग्रवाल ने लालड़ू पुलिस को शिकायत दी थी कि ढोंगी बाबा राजेश उर्फ कैंडी ने उसके साथ पैसा दोगुना करने के चक्कर में धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन


इसी तरह चंडीगढ़ के प्रोग्रेसिव सोसायटी सेक्टर-50 के गुरप्रीत सिंह ने भी राजेश उर्फ कैंडी के खिलाफ ठगी की शिकयत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने रेड मारकर बाबा व इसके साथियों को नकदी, 32 बोर की पिस्तौल, 11 कारतूस व जादुई ट्रिक दिखाने वाले बॉक्स के साथ गिरफ्तार करके इनके खिलाफ धारा 406, 420 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद अंधेरे कमरे में नोटों की बरसात का झांसा दे की लूट

लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाला बाबा राजेश उर्फ कैंडी बंद अंधेरे कमरे में मोमबत्तियां जलाकर पैसों की बरसात करने का झांसा देता था। ऐसा ही एक खेल इस बाबा ने कृष्ण कुमार निवासी अमरगढ़ गावड़ी के साथ खेला है। बाबा ने कृष्ण कुमार का हाथ देखकर उसकी समस्या दूर करने का दम भरा। 

पहले 10 रुपये के 140 रुपये बनाए और फिर 50 लाख रुपये मंगवाकर नोटों की बरसात करने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार बाबा ने उसे अंधेरे कमरे में बुलाकर मोमबत्तियां जलाकर नोटों की बरसात की और नोट एकत्रित करने को कहा, जो कि बाद में मात्र 9 लाख 17 हजार निकले।

बाद में बाबा ने कृष्ण से ही 40 लाख रुपये मंगवाए और करोड़ों की बरसात करने का झांसा दिया  लेकिन इसके बाद न कोई बरसात और न कोई बाबा नजर आया। 

बाबा के कमरे को छोड़ पूरा डेरा था सीसीटीवी की कैद में
गांव शरीफगढ़ स्थित बाबा वड़भाग सिंह का पूरा डेरा सीसीटीवी कैमरों की कैद में था लेकिन ढोंगी बाबा के कमरे में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, जिससे स्पष्ट है कि बाबा अपने कमरे में धोखाधड़ी का बड़ा काम करता था और वहीं से सभी आने वालों पर नजर रखता था और फिर आने वाले श्रद्धालु के वेष से अनुमान लगाकर लूटने की साजिश रचता था।

बाबा ने रखे हुए थे निजी सुरक्षाकर्मी
ढोंगी बाबा के पास लूट की आमदनी इतनी बढ़ गई थी कि उसने अपने प्राइवेट गार्ड रख लिए थे। एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुरक्षा कर्मी बाउंसरों जैसे थे और जो हर समय बाबा के आस-पास दिखाई देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed