फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jobanjit Singh arrested by Punjab Police in IED seizure case

IED बरामदगी मामला: जोबनजीत सिंह को पंजाब पुलिस ने पकड़ा, बस अड्डे पर करना था धमाका, पाकिस्तान ने भेजी थी खेप

Sun, 05 Jun 2022 09:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि आतंकी जोबन ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि ड्रोन के माध्यम से यह आईईडी पाकिस्तान से आई थी। आईएसआई एजेंट बिलाल संधू ने व्हाट्सएप के जरिये से उसे पंजाब में धमाका करने का टारगेट दिया था।

विज्ञापन
Jobanjit Singh arrested by Punjab Police in IED seizure case
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ढाई किलो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की बरामदगी मामले में तरनतारन पुलिस ने राजस्थान में दबिश देकर खालिस्तानी आतंकी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन को गिरफ्तार किया है। जोबन अमृतसर का रहने वाला है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पता चला है कि आईईडी से पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट बिलाल संधू के इशारे पर कस्बा नौशहरा पन्नुआं के बस अड्डे पर धमाका किया जाना था। 

विज्ञापन


पूछताछ में विदेश में बैठे गैंगस्टरों, नशा तस्करों और खालिस्तानी समर्थकों के नेटवर्क का भंड़ाफोड़ हो सकता है। आठ मई को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बा नौशहरा पन्नुआं में नहरी विभाग की खंडहर इमारत के पास ढाई किलो आईईडी लेने पहुंचे दो आतंकियों बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू निवासी गांव गुज्जरपुरा, जगतार सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव खानोवाल, तहसील अजनाला जिला अमृतसर को काबू किया गया था। 
विज्ञापन


मौके पर दोनों से ढाई किलो आईईडी के अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल मिले थे। मोबाइल फोन की जांच में सामने आया है कि ढाई किलो आईईडी के तार अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव अवान वसाऊ निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन के साथ जुड़े हैं। पुलिस ने थाना सरहाली में मुकदमा दर्ज कर आतंकी बिंदू और जग्गा से पूछताछ के बाद कई जानकारी हासिल की थी। पुलिस से बचने के लिए आतंकी जोबन राज्य से बाहर भाग गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एसपी (जांच) विशालजीत सिंह, डीएसपी (जांच) देवदत्त शर्मा, सीआईए स्टाफ पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर बिंदरजीत सिंह पर आधारित टीम ने साइबर सेल की मदद से आतंकी जोबन की लोकेशन ट्रेस की। चार दिन लगातार राजस्थान में डेरा डालने के बाद जोबन को गिरफ्तार कर लिया गया। 

एसएसपी ने बताया कि आतंकी जोबन ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि ड्रोन के माध्यम से यह आईईडी पाकिस्तान से आई थी। आईएसआई एजेंट बिलाल संधू ने व्हाट्सएप के जरिये से उसे पंजाब में धमाका करने का टारगेट दिया था। इसके बदले बाकायदा विदेश से फंडिंग भी हुई थी। धमाके का पहला टारगेट कस्बा नौशहरा पन्नुआं का बस अड्डा था। हालांकि पुलिस ने समय पर ही कार्रवाई करते हुए आईईडी को बरामद कर लिया था।

जोबन को व्हाट्एसप पर धमाका करने की दी थी ट्रेनिंग
जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन ने पुलिस को बताया कि आईएसआई के एजेंट बिलाल संधू ने जोबन को व्हाट्सएप पर धमाका करने की ट्रेनिंग भी दी थी। बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू और जगतार सिंह उर्फ जग्गा को पैसे देकर आईईडी फिट करने के लिए तैयार किया था। आईईडी फिट करने के साथ बाकायदा टाइमिंग सेट कर धमाके किए जाने थे। एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि बिलाल संधू ने जोबन के अलावा कई अन्य असामाजिक तत्वों के साथ संपर्क बनाकर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed