फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Human Trafficking and Non-repudiation Murder Case Filed Against Congress Leader Travel Agent

मैक्सिको के जंगल में भूख-प्यास से मरा युवक, कांग्रेस नेता पर मानव तस्करी व गैरइरादतन हत्या का केस

Sun, 26 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Sun, 26 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Human Trafficking and Non-repudiation Murder Case Filed Against Congress Leader Travel Agent
FIR
मैक्सिको के जंगल में भूख-प्यास से मरने वाले युवक को कांग्रेसी ट्रेवल एजेंट ने गैरकानूनी ढंग से भेजा था। आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मानव तस्करी, धोखाधड़ी और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना बेगोवाल की पुलिस की छापामारी में आरोपी ट्रेवल एजेंट गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। थाना बेगोवाल की पुलिस को दिए बयान में सुखविंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 कपिल कालोनी बेगोवाल ने बताया कि उसने अपने 18 वर्षीय बेटे दविंदर इंद्रपाल सिंह को अमेरिका भेजने के लिए गांव बल्ला टांडा के ट्रेवल एजेंट कुलविंदर सिंह बब्बल से 24 लाख रुपये में सौदा तय किया था।
विज्ञापन


13 जून 2018 को उनका बेटा अमेरिका के लिए घर से निकला। एजेंट ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि उनके बेटे को सीधे अमेरिका भेजा जाएगा। उसके बेटे को ग्रीस, इटली, स्पेन और मेक्सिको के रास्ते डोंकी बनाकर अवैध ढंग से अमेरिका में प्रवेश करवाया जा रहा था। छह जुलाई को आखिरी बार दविंदर की उनसे बात हुई थी और उसने बताया कि महज ढाई घंटे में वह अमेरिका पहुंच जाएगा। इसके बाद से दविंदर से कोई संपर्क नहीं हुआ। सुखविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम फोन आया कि उनके बेटे की मैक्सिको के जंगल में भूख प्यार से मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके बेटे के साथ सात युवक और एक युवती भी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि पहले बब्बल को 10 लाख रुपये दिए गए। उसके बाद बब्बल ने कहा कि उसके बेटे को मैक्सिको पहुंचा दिया गया है और अब वह अमेरिका पहुंच जाएगा। जब उसने अपने बेटे से बात करवाने के लिए कहा तो फोन पर उसके बेटे ने बताया कि उसे अलग-अलग देशों से डोंकी बनाकर अमेरिका भेजा जा रहा है। उसने अपने बेटे की जा खतरे में देखते हुए बब्बल को बेगोवाल बुलाकर 14 लाख रुपये की रकम दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलविंदर बब्बल ने कहा कि अब कुछ ही समय में उनका बेटा अमेरिका पहुंच जाएगा, लेकिन उसके बेटे को भूखे-प्यासे रखने की वजह से उसकी मौत की खबर आई। डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ थाना बेगोवाल में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए गई तो वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मानव तस्करी के खेल में भुलत्थ पीछे नहीं
एनआरआई बेल्ट के नाम से विख्यात कस्बा भुलत्थ में मानव तस्करी के मामले में पीछे नहीं हैं। जायज-नाजयज ढंग से युवाओं को विदेश भेजने के लिए कस्बा भुलत्थ के बेगोवाल, नडाला, ढिलवां, सुभानपुर में घर-घर में ट्रेवल एजेंटी हो रही है। सबसे ज्यादा विदेश भेजने के मामले भी इस एरिया से ही सामने आते हैं। यहां पर लोगों में विदेश जाने का ऐसा क्रेज है कि किसी भी ढंग से विदेश पहुंचने को लालायित रहते हैं।


भुलत्थ से एमएलए की टिकट का दावेदार था बब्बल
विधानसभा चुनाव के दौरान कुलविंदर सिंह बब्बल कस्बा भुलत्थ से कांग्रेस की टिकट से एमएलए चुनाव लड़ने के लिए प्रबल दावेदार के तौर पर खुद को प्रोजेक्ट किया था। बब्बल गांव बल्ला का सरपंच भी है। चुुनाव के समय में उसकी बेगोवा, भुलत्थ, नडाला, ढिलवां और सुभानपुर एरिया में गतिविधियां काफी बढ़ गई थीं। चुनाव के दौरान बब्बल और राणा गुरजीत सिंह के समर्थकों के बीच भुलत्थ में एक मीटिंग के दौरान झड़प भी हुई थी। इस झड़प में दोनों तरफ से कुर्सियां चली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed