फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gun shot outside akali mla manpreet singh ayali house, constable dead

विधायक के घर के बाहर गोली चली, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की मौत

Mon, 14 Nov 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(लुधियाना) Updated Mon, 14 Nov 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
gun shot outside akali mla manpreet singh ayali house, constable dead
बंदूक
अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के घर के बाद गोली चलने से कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है। बताया जा रहा है कि अयाली के हंबड़ा रोड स्थित घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अपनी पिस्तौल साफ कर रहा था तो अचानक गोली चल गई और वह घायल हो गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही विधायक अयाली के घर में मौजूद लोग बाहर निकले। विधायक के भाई हरबीर सिंह अयाली घायल मुलाजिम को डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पटियाला के गांव घग्गा के रहने वाले निर्देश सिंह के रुप में हुई है। पुलिस मंगलवार को सिविल अस्पताल में निर्देश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी गिल गुरजीत सिंह ने कहा कि निर्देश सिंह और कांस्टेबल सुरजीत सिंह पीसीआर मोटरसाइकिल नंबर 59 पर तैनात थे। वह विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वह विधायक की कोठी के बाहर पहुंचे और वहां बने गार्ड रूम में बैठ गए। वहां दोनों ने अपने-अपने हथियार साफ करने की बात की।

कांस्टेबल सुरजीत अपने पिस्तौल साफ करने लग गया, जबकि कांस्टेबल निर्देश सिंह उसके सामने बैठा अन्य मुलाजिमों के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान पिस्तौल साफ करते हुए गोली चल गई जो निर्देश सिंह के दिल के नीचे हिस्से में जा लगी। इससे वह घायल हो गया।

आवाज सुनकर विधायक के भाई हरबीर सिंह अयाली बाहर पहुंचे तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी निकालकर उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


एसीपी ने कहा कि निर्देश सिंह की मौत होते ही उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निर्देश सिंह के परिजनों के आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed