फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government doctor suspended for asking for money in Hoshiarpur

Hoshiarpur: सर्जन ने मांगे ऑपरेशन के पैसे तो महिला ने ऑडियो किया वायरल, सरकार ने तुरंत प्रभाव से निलंबित किया

Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
सार

वायरल ऑडियो का मामला ध्यान में आने पर पंजाब सरकार तुरंत हरकत में आई। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर डॉक्टर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टर को ड्यूटी में कोताही के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Government doctor suspended for asking for money in Hoshiarpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में दसूहा सिविल अस्पताल के सर्जन डॉ. रंजीत सिंह पर महिला ने ऑपरेशन करने के पैसे मांगने का आरोप लगाया। महिला ने पैसे मांगने का ऑडियो क्लिप वायरल कर दिया। इसके बाद पंजाब सरकार ने मामले का संज्ञान लिया और डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दसूहा के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। इसमें डॉक्टर मरीज के परिजनों से ऑपरेशन के बाद 3000 रुपये की मांग कर रहे हैं। ऑडियो क्लिप को वायरल करने वाली कमलप्रीत कौर से बात की तो उन्होंने कहा कि उसकी बड़ी बहन का पित्त की पत्थरी का ऑपरेशन करवाने के लिए वह सिविल अस्पताल में तैनात सर्जन डॉक्टर रंजीत से मिले। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा कि वह ऑपरेशन तो कर देंगे लेकिन सेहत विभाग पूरे औजार नहीं देता। यही वजह है कि मरीज से पैसे लेने पड़ते हैं। महिला का आरोप था कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए उससे 3000 रुपये की मांग की। इस विषय में दसूहा सिविल अस्पताल के एसएमओ कुलविंदर सिंह ने कहा कि शिकायत आने के बाद डॉ. रंजीत का तबादला कर दिया गया है और तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है जांच में जो सामने आएगा उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वायरल ऑडियो का मामला ध्यान में आने पर पंजाब सरकार तुरंत हरकत में आई। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर डॉक्टर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टर को ड्यूटी में कोताही के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed