फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster's two partners arrested in Amritsar

पंजाबः गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियार समेत गिरफ्तार, नया गैंग बनाने की कर रहे थे तैयारी

Tue, 06 Nov 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 06 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Gangster's two partners arrested in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर

पार्षद गुरदीप पहलवान की हत्या और गुरु बाजार में करोड़ों की लूट के मामलों में शामिल करण मस्ती गैंग के दो सदस्यों को अमृतसर पुलिस ने रविवार देर रात 2 बजे गेट हकीमां के पास एक नाके के दौरान फतेहपुर में गिरफ्तार किया। पुलिस और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन की एक टीम ने सीआईए स्टाफ के इंचार्ज वविंद्र कुमार के नेतृत्व में बाइक सवार आरोपियों को रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी अमनप्रीत सिंह उर्फ रिंका की टांग में गोली लगी। दूसरे आरोपी रोहित शर्मा को पुलिस ने काबू किया है। दोनों आरोपियों से 32 बोर की पिस्टल, एक 315 बोर देसी पिस्टल, 32 बोर की कारतूस, 315 बोर के 4 कारतूस और एक बाइक बिना नंबर की बरामद की गई है। घायल अमनप्रीत को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


गुरु बाजार में हुई करोड़ों की लूट का आरोपी कर्ण मस्ती गाजियाबाद में गुरुवार को मृत मिला था। पुलिस के अनुसार करण मस्ती ने अपना नाम बदल कर रजत मल्होत्रा रख लिया था। प्रेसवार्ता में पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि यह लोग एक नया गैंग बनाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस दिल्ली, हिमाचल और उत्तर प्रदेश की पुलिस से मिलकर जांच कर रही है। क्योंकि दिल्ली में पकड़े गए दो लोगों से काफी असला बरामद हुआ था, उनका केस समई धाना दिल्ली में दर्ज है। सभी प्रदेशों की पुलिस से तालमेल कर अमृतसर पुलिस इनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed