फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape to delhi gang rape victim Damini's nurse

'निर्भया' का इलाज करने वाली नर्स से गैंगरेप

Thu, 11 Sep 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 11 Sep 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
gang rape to delhi gang rape victim Damini's nurse

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता 'निर्भया' की चिकित्सा में सहायता करने वाली स्टाफ नर्स पंजाब के मानसा में गैंगरेप का शिकार हो गई। उसके साथ बुढलाडा के एक गांव में नामजद और उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया।

विज्ञापन


पीड़िता को एक युवती का इलाज करने के बहाने बुढलाडा बुलाया गया था। यह युवती कुछ समय पहले इलाज के लिए दिल्ली गई थी। वहीं पीड़िता की पहचान युवती से हुई थी। सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके उसकी डॉक्टरी जांच करवाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कुछ व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सफदरजंग अस्पताल में स्टाफ नर्स है।

उसे बुढलाडा के राजवीर सिंह और अन्य ने बुलाया था। उससे कहा गया था कि उसकी पहचान वाली रमनदीप कौर की तबियत ज्यादा खराब है और वह उसे बहुत याद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार

gang rape to delhi gang rape victim Damini's nurse

रमनदीप से उसकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। रमनदीप कुछ दिन उसके पास भी रही थी। इसके बाद वह दिल्ली से ट्रेन पकड़ कर बुढलाडा आ गई। रात में कुछ व्यक्ति उसे स्कूटर पर बैठाकर गांव गुरने में एक मोटर पर ले गए।

पीड़िता के अनुसार वहां पहले से ही तीन महिलाएं और तीन आदमी मौजूद थे। तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बुढलाडा के डीएसपी राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

एसएचओ सदर बुढलाडा राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित नर्स ने सामूहिक बलात्कार करने, आठ हजार रुपये छीनने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

नर्स की हिम्मत से पकड़ा गया आरोपी

gang rape to delhi gang rape victim Damini's nurse

पीड़िता के अनुसार सुबह राजवीर सिंह उसे स्कूटर से ट्रेन में बैठाने आया था। उसी वक्त पीड़िता नर्स ने उसके स्कूटर की चाबी निकाल ली और शोर मचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले बुढलाडा निवासी रमनदीप कौर नामक महिला इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गई थी। वहां उसकी पहचान दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता दामिनी की डॉक्टरी सहायता करने वाली एक स्टाफ नर्स से हो गई।

दिल्ली में कोई ठिकाना न होने के कारण रमनदीप इस स्टाफ नर्स के घर पर ही रही। इसी दौरान एक दिन बुढलाड़ा से किसी राजवीर सिंह नामक व्यक्ति का फोन रमनदीप के पास आया। इस फोन को स्टाफ नर्स ने उठा लिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने रमनदीप के घर से लड़कर आने की बात बतायी। इस पर स्टाफ नर्स ने रमनदीप को बुढलाड़ा वापस भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed