{"_id":"5df3d5f68ebc3e87a413ec96","slug":"firing-on-police-when-prisoner-came-for-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर पेशी में आए कैदी को साथियों ने छुड़ाया, फिल्मी स्टाइल में हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फायरिंग कर पेशी में आए कैदी को साथियों ने छुड़ाया, फिल्मी स्टाइल में हो गए फरार
Sat, 14 Dec 2019 12:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर/टोहाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर/टोहाना
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में खड़ी बदमाशों की कार और मौके पर मौजूद पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा जेल से पेशी के लिए मूनक अदालत लाए गए कैदी को उसके साथी फायरिंग कर भगा ले गए। इस दौरान बदमाशों की गोली एक पुलिस मुलाजिम की टांग में लगी। उधर, टोहाना में हिसार रोड पर बदमाशों की गाड़ी का टायर फट गया तो वे एक मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बठिंडा जेल में बंद भगवान सिंह उर्फ गग्गी निवासी लदाल को पेशी के लिए मूनक सिविल कोर्ट लाया गया था। पेशी भुगतने के बाद जब पुलिसकर्मी उसे कार में अदालत के गेट के पास पहुंचे तो गग्गी ने उल्टी आने का बहाना बनाया। जैसे ही पुलिस वाले उसे लेकर कार से उतरे तो पहले से ही वहां मौजूद ब्रेजा कार में आए छह लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
दो गोली पुलिस की गाड़ी में और एक गोली चरणजीत सिंह की टांग में लगी। इसके बाद कार सवार भगवान सिंह (गग्गी) को साथ लेकर टोहाना की तरफ फरार हो गए।
इसके बाद कैदी के भागने की सूचना सूचना टोहाना की चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस टीम को दी गई। टोहाना पुलिस उनका पीछा कर रही थी तभी हिसार रोड पर बिजलीघर के सामने आरोपियों की गाड़ी का टायर फट गया। वे पैदल गांवों की ओर जा रहे थे तो वहां गांव रत्ताखेड़ा निवासी बलविंद्र बाइक में चाबी लगी रखकर शौच कर रहा था। आरोपी मोटरसाइकिल लेकर रत्ताखेड़ा गांव की ओर फरार हो गए। पुलिस की अलग-अलग टीमें बलविंद्र को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन