{"_id":"63c7fcd90fc4472c641b5214","slug":"female-prisoner-injured-in-ambala-central-jail-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: अंबाला केंद्रीय कारागार में चली गोली, महिला कैदी को लगने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana News: अंबाला केंद्रीय कारागार में चली गोली, महिला कैदी को लगने से हड़कंप
Wed, 18 Jan 2023 07:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Jan 2023 07:40 PM IST
सार
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इस मामले में बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है। गोली कहां से चली, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला केंद्रीय कारागार में महिला के पैर में गोली लगने से हड़कंप मच गया। थाना मुलाना में दर्ज मामले में पिछले छह माह से जेल में बंद महिला रीटा को जैसे ही गोली लगी तो उसे आनन-फानन शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं सीएमओ कुलदीप सिंह व एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी जेल में गोली चलने की पुष्टि की है। परंतु गोली कहां से चली इस पर कोई भी अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहा है। घटना के वक्त कई महिला बंदी जेल में खुले मैदान में धूप सेंक रही थीं।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उन्हें पहले धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे वह गिर पड़ी। इसके बाद जब पैर देखा तो उससे खून निकल रहा था। इसके तुरंत बाद उसे शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार चल रहा है। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इस मामले में बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है। गोली कहां से चली, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन