फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body of Man Found in Sector 30 Bus Stop Chandigarh

चंडीगढ़: बस स्टॉप में मिला शव, नाक से बह रहा था खून, पोस्टमार्टम में होगा मौत के कारण का खुलासा

Thu, 14 Oct 2021 07:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

शव के नाक से खून निकल रहा था। आंख काली हो चुकी थी और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Dead Body of Man Found in Sector 30 Bus Stop Chandigarh
बस स्टाप पर मिला शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के बस स्टॉप में गुरुवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर पर चोट के निशान थे और पैरों में पट्टियां बंधी थीं। गले में भी पाइप डली हुई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे लोगों ने एक व्यक्ति को बस स्टॉप पर लेटे देखा। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उसने सिर्फ एक लोअर पहना था। हाथ बांधे वह सोने की मुद्रा में पड़ा था। सेक्टर-30 में रहने वाले यादविंदर मेहता ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि व्यक्ति अस्पताल से इलाज के दौरान भाग कर यहां पहुंचा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैथल में डबल मर्डरः आधी रात मोहना में मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाक से खून निकल रहा था। आंख काली हो चुकी थी और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। यादविंदर ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि  पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत कैसे हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed